महेश शर्मा बोले- इनका जीवन राष्ट्रसेवा और समर्पण का विराट प्रतीक

नोएडा में भाजपाइयों ने मनाई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती : महेश शर्मा बोले- इनका जीवन राष्ट्रसेवा और समर्पण का विराट प्रतीक

महेश शर्मा बोले- इनका जीवन राष्ट्रसेवा और समर्पण का विराट प्रतीक

Tricity Today | भाजपाइयों ने मनाई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती

Noida News : पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 107वीं जयंती पर देश उनको नमन कर रहा है। नोएडा भाजपा पदाधिकरियों और कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उनकी जयंती हर मंडल में मनाई गई। कृष्णा नगर मंडल के शक्ति केंद्र पर संगोष्ठी कार्यक्रम में सांसद डा. महेश शर्मा शामिल हुए। 

सांसद डॉ. महेश शर्मा ने कहा-
सांसद डॉ. महेश शर्मा ने कहा ​कि पंडित दीनदयाल के सपने को आज भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सरकार पूरा कर रही है। पंडित दीनदयाल का जीवन राष्ट्रसेवा और समर्पण का विराट प्रतीक है। जब भी मानवता के कल्याण की बात होगी, पंडित जी के एकात्म मानववाद दर्शन का सिद्धांत सम्पूर्ण मानवजाति को सदैव ध्रुव तारे की तरह मार्गदर्शित करेगा। ‘एकात्म मानववाद’ के प्रणेता के रूप में उन्होंने एक ऐसा आर्थिक दर्शन विश्व को दिया है, जो विकास और उपभोग से जुड़ी अनेक समस्याओं का निवारण देता है।

मनोज गुप्ता ने कहा-
श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल में जिलाध्यक्ष मनोज गुप्ता ने पंडित जी के चित्र पर पुष्प अर्पित करने के बाद कहा कि पंडित जी की समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति के बारे में धारणाएं बहुत ही स्पष्ट थीं। व्यक्ति की आर्थिक उन्नति और प्रगति का पैमाना ऊंचे पायदान पर बैठे व्यक्ति से नहीं, बल्कि सबसे निचले पायदान पर बैठे व्यक्ति से किया जाना चाहिए। इसी मूल मंत्र पर हमारी दोनों सरकारें कार्य कर रही हैं।

ये भी रहे उपस्थित
महाराणा प्रताप मंडल में उपाध्यक्ष महेश अवाना, अटल विहारी मंडल में पूर्व मंत्री नवाब सिंह नागर, सैनिक विहार मंडल में क्षेत्रीय मंत्री बिजेंदर नागर, शहीद भगत सिंह मंडल में महामंत्री उमेश त्यागी, सरस्वती मंडल में महामंत्री गणेश जाटव, पंडित दीनदयाल मंडल में प्रदेश आईटी सह संयोजक हर्ष चतुर्वेदी शामिल हुए। इस मौके पर अशोक मिश्रा, बबलू यादव, पंकज झा, लोकेश कश्यप, कल्लू सिंग, गोपाल गौड़, सूरजपाल राणा, रवि यादव और उमेश यादव आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.