भाजपाइयों ने कल्याण सिंह को दी श्रद्धांजलि, विमला बाथम ने कहा- 'बाबू जी' ने पार्टी को फर्श से अर्श पर पहुंचाया

नोएडा : भाजपाइयों ने कल्याण सिंह को दी श्रद्धांजलि, विमला बाथम ने कहा- 'बाबू जी' ने पार्टी को फर्श से अर्श पर पहुंचाया

भाजपाइयों ने कल्याण सिंह को दी श्रद्धांजलि, विमला बाथम ने कहा- 'बाबू जी' ने पार्टी को फर्श से अर्श पर पहुंचाया

Tricity Today | बाबू जी की श्रद्धांजलि सभा का किया आयोजन

नोएडा : मंगलवार को नोएडा के सभी मंडलों में मंडल अध्यक्षों ने कल्याण सिंह (बाबू जी) की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। जिसमें मंडल के सभी प्रदेश और जिले के सभी कार्यकर्ता पहुंचे और बाबू जी को श्रद्धांजलि अर्पित की। सभी ने बाबू जी के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर नमन किए और उनके आदर्शो पर चलने का संकल्प लिया।

नोएडा की पूर्व विधायक एवं वर्तमान में महिला आयोग प्रदेश अध्यक्ष विमला बाथम ने कहा कि राममंदिर आंदोलन के पुरोधा कहे जाने वाले कल्याण सिंह भाजपा के संस्थापक सदस्यों में एक थे। वह भाजपा के उदय, ढलान और शीर्ष के साक्षी रहे। उनके कार्यकाल में पार्टी फर्श से अर्श पर पहुंची। उन्होंने अपने अंतिम समय में भाजपा को शीर्ष स्तर पर पहुंचते देखा हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि आगामी विधानसभा के चुनाव में पुनः भाजपा की सरकार बनाकर हम सभी कार्यकर्ता कल्याण सिंह को सच्ची श्रद्धांजलि देना है। जिससे उनके अधूरे सपने अयोध्या में प्रभु श्री राम का भव्य मंदिर निर्माण पूरा हो सके।

नोएडा महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने कहा कि कल्याण सिंह एक कुशल प्रशासक, संवेदनशील राजनेता और लोकप्रिय मुख्यमंत्री थे। वे हमेशा हम सबकी स्मृतियों में जीवित रहेंगे और सार्वजनिक जीवन में काम करने की प्रेरणा देते रहेंगे। कल्याण सिंह का पूरा जीवन जन-कल्याण को समर्पित रहा है।

इस मौके पर महिला आयोग अध्यक्षा उत्तर प्रदेश श्रीमती विमला बाथम, महामंत्री उमेश त्यागी, गणेश जाटव, उपाध्यक्ष मनीष शर्मा, गिरिजा सिंह, मंत्री रवि यादव, मनोज चौहान, मीडिया प्रभारी तन्मय शंकर, मंडल अध्यक्ष राम मेहर कौशिक, कल्लू सिंह, गोपाल गौर, लोकेश कश्यप, गौतम शर्मा, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष उमेश यादव, युवा मोर्चा अध्यक्ष राम निवास यादव, नवाब चौधरी, आदि लोग मौजूद रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.