‘यंग इंडिया रन’ की तैयारी में जुटा भाजयुमो, 5 किलोमीटर की दौड़ का में हिस्सा लेंगे हजारों खिलाड़ी

नोएडा में राष्ट्रीय युवा दिवस : ‘यंग इंडिया रन’ की तैयारी में जुटा भाजयुमो, 5 किलोमीटर की दौड़ का में हिस्सा लेंगे हजारों खिलाड़ी

‘यंग इंडिया रन’ की तैयारी में जुटा भाजयुमो, 5 किलोमीटर की दौड़ का में हिस्सा लेंगे हजारों खिलाड़ी

Tricity Today | ‘यंग इंडिया रन’ की तैयारी में जुटा भाजयुमो

Noida : स्वामी विवेकानंद की जयंती पर भाजयुमो "यंग इंडिया रन" कार्यक्रम को लेकर जिलाध्यक्ष भाजयुमो राज नागर के नेतृत्व में भाजपा जिला कार्यालय पर  बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश महामंत्री भाजयुमो हर्षवर्धन सिंह रहे। साथ मे जिला अध्यक्ष भाजपा विजय भाटी, प्रदेश उपाध्यक्ष भाजयुमो सत्येंद्र अवाना, प्रदेश से कोषाध्यक्ष नरेंद्र भाटी, क्षेत्रीय मंत्री भाजयुमो काजल त्यागी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सतवीर भाटी मंच पर उपस्थित रहे। बैठक में समस्त जिला कार्यकारिणी, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री और सोशल मीडिया टीम उपस्थित रही।

98 जिलों में 5 किलोमीटर की दौड़ का आयोजन
प्रदेश महामंत्री हर्षवर्धन सिंह भाजयुमो ने बताया इस कार्यक्रम के माध्यम से उत्तर प्रदेश के संगठनात्मक 98 जिलों में 5 किलोमीटर की दौड़ का आयोजन किया जाएगा। जिले के प्रभावशाली युवाओं, अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय खिलाड़ियों, यूथ आइकॉन को व्यक्तिगत रूप से मिलकर आमंत्रित किया जाएगा।

"यंग इंडिया रन"
प्रदेश उपाध्यक्ष भाजयुमो सतेन्द्र अवाना ने बताया कि "यंग इंडिया रन" कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले प्रत्येक प्रतिभागी का रजिस्ट्रेशन प्रदेश द्वारा भेजे गए लिंक पर कराया जा रहा है, कार्यक्रम के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा नए युवाओं को जोड़ना है। 

दादरी से शुरू होकर तिलपता पर होगी समाप्त
जिलाध्यक्ष भाजयुमो राज नागर ने बताया कि जिले की दौड़ मिहिर भोज डिग्री कॉलेज, दादरी से शुरू होकर भाजपा जिला कार्यालय तिलपता पर समाप्त होगी। शुरुआत और अंत के बीच दो स्थानों पर प्रतिभागियों का उत्साह वर्धन हेतु पुष्प वर्षा कर उनका अभिनंदन किया जाएगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.