भारतीय किसान यूनियन में दो फाड़, किसानों ने दूसरे संगठन में ली एंट्री

Noida Media Club : भारतीय किसान यूनियन में दो फाड़, किसानों ने दूसरे संगठन में ली एंट्री

भारतीय किसान यूनियन में दो फाड़, किसानों ने दूसरे संगठन में ली एंट्री

Tricity Today | प्रेस वार्ता

Noida News : भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने गुरुवार को नोएडा मीडिया क्लब में एक प्रेस वार्ता की। इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन अम्बावता छोड़कर आए पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक में आस्था जताई। राष्ट्रीय महासचिव अनिल तालान और राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य चौधरी जीवन सिंह की उपस्थिति में सदस्यता ग्रहण की।

अनिल तालान ने कहा- आज देश में किसान परेशान है
भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के राष्ट्रीय महासचिव अनिल तालान ने कहा कि देश का किसान दिक्कत में है। किसानों के लिए सकारात्मक परिवेश उत्पन्न करना हमारी प्राथमिकता है। प्रदेश में छुट्टा पशु किसानों के लिए एक बहुत बड़ी समस्या हैं। खेतों में  ट्यूबवेल की बिजली के बिल माफ किए जाएं। उन्होंने आगे कहा कि अगर हम गौतमबुद्ध नगर की बात करें तो यहां के किसानों की भूमि अर्जित करके बड़े-बड़े कारखाने लगाए गए हैं। अच्छी बात है कि देश के विकास के लिए कारखाने लगाए गए हैं। मगर हमारी सरकार से मांग है कि यहां के स्थानीय किसानों के बच्चों को भी उनकी शिक्षा के आधार पर प्राथमिकता से रोजगार उपलब्ध कराए जाएं।

किसान यूनियन अम्बावता छोड़कर आए लोग
अनिल तालान ने बताया कि भारतीय किसान यूनियन अंबावता छोड़कर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी आए हैं। मुख्य रूप से परवीन शर्मा, संजय शर्मा, श्याम यादव, मनीष शर्मा, नरेश यादव, राहुल यादव, विक्रम चौहान, शौर्य ठाकुर, भरत नागर, संजय नागर, दीपक बच्चश, रोताश चौहान, बदले कसाना, बबलू मुल्ला, अमरीश शर्मा और सुशील शर्मा आदि हैं। इस मौके पर प्रकाश फौजी, दया प्रधान, वीरेन्द्र शर्मा, विभोर शर्मा, विकास शर्मा, बोबी नागर, भूपेंद्र शर्मा, प्रदीप अम्बावता, भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.