बसपा के नोएडा महानगर अध्यक्ष ने पार्टी छोड़ी, जिलाध्यक्ष पर गम्भीर आरोप

BIG BREAKING : बसपा के नोएडा महानगर अध्यक्ष ने पार्टी छोड़ी, जिलाध्यक्ष पर गम्भीर आरोप

बसपा के नोएडा महानगर अध्यक्ष ने पार्टी छोड़ी, जिलाध्यक्ष पर गम्भीर आरोप

Tricity Today | बसपा नोएडा महानगर अध्यक्ष रवि शर्मा

Noida News : उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती को गृह जनपद में लगातार दूसरे दिन बड़ा झटका लगा है। मंगलवार को गौतमबुद्ध नगर में बहुजन समाज पार्टी के दो दिग्गज नेताओं ने इस्तीफा दिया था। अब बुधवार को नोएडा महानगर अध्यक्ष ने इस्तीफा दे दिया है। नोएडा महानगर अध्यक्ष का इस्तीफा देना बहुजन समाज पार्टी के लिए आने वाले दिनों में बड़े संकट की ओर इशारा कर रहा है। इन ताबड़तोड़ इस्तीफों से बसपा में लखनऊ तक खलबली मची हुई है।

बसपा नोएडा महानगर अध्यक्ष रवि शर्मा ने बहुजन समाज पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। वह करीब पिछले 15 सालों से बहुजन समाज पार्टी में थे। रवि शर्मा का कहना है कि पिछले एक साल से उनको गौतम बुद्ध नगर के बसपा अध्यक्ष लख्मी सिंह परेशान कर रहे हैं। वह लख्मी सिंह के कारण प्रताड़ित और काफी तनाव में रह रहे हैं। 
रवि शर्मा का कहना है कि गौतमबुद्ध नगर के बसपा अध्यक्ष लख्मी सिंह में तहजीब नाम की कोई चीज नहीं है। वह मेरे अलावा काफी बसपा कार्यकर्ताओं को परेशान करते हैं। जिसकी वजह से अब वह लख्मी सिंह के साथ काम नहीं करना चाहते हैं। रवि शर्मा ने हमारी टीम से बात करते हुए बताया कि अध्यक्ष उनके और बसपा के अपने कार्यकर्ताओं के साथ बदतमीजी और दुर्व्यवहार करते हैं। जिसकी वजह से वह काफी परेशान हो रहे हैं।

रवि शर्मा का कहना है कि लख्मी सिंह के कारण वह बहुजन समाज पार्टी इस्तीफा दे रहे हैं। आपको बता दें कि इससे पहले मंगलवार को मेरठ सेक्टर के पूर्व प्रभारी संजीव त्यागी और रामशरण नागर एडवोकेट ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.