टैक्स में बदलाव नहीं, सैलरीड क्लास को कोई फायदा नहीं, हर महीने 300 यूनिट बिजली फ्री

मोदी सरकार का अंतरिम बजट :  टैक्स में बदलाव नहीं, सैलरीड क्लास को कोई फायदा नहीं, हर महीने 300 यूनिट बिजली फ्री

टैक्स में बदलाव नहीं, सैलरीड क्लास को कोई फायदा नहीं, हर महीने 300 यूनिट बिजली फ्री

Tricity Today | निर्मला सीतारमण

Noida News : नरेंद्र मोदी सरकार का यह अंतरिम बजट है। अप्रैल-मई में लोकसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में पूर्ण बजट नई सरकार के गठन के बाद जुलाई में पेश होने की संभावना है। 1 फरवरी, गुरुवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने 58 मिनट के भाषण में सरकार का बजट पेश किया। बजट में वित्त मंत्री ने किसी भी तरह की लोक-लुभावन घोषणाएं नहीं की गईं हैं। 

महिलाओं और बच्चों पर ध्यान
पिछले 10 वर्षों में पीएम आवास योजना के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में 70% से अधिक घरों की मालकिन महिलाएं बनीं। सरकार मिडिल क्लास के लिए आवास योजना लाएगी। अगले 5 साल में 2 करोड़ घर बनाए जाएंगे। पीएम आवास के तहत 3 करोड़ घर बनाए गए हैं। मुद्रा योजना के अंतर्गत महिलाओं को 30 करोड़ से अधिक ऋण दिए गए हैं। सर्वाइकल कैंसर के वैक्सीनेशन पर ध्यान दिया जाएगा। मातृ और शिशु देखरेख की योजनाओं को व्यापक कार्यक्रम के अंतर्गत लाया गया। 9-14 साल की लड़कियों के टीकाकरण पर ध्यान दिया जाएगा। 

3 करोड़ लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य
वित्त मंत्री ने कहा कि 'मत्स्य संपदा योजना से 55 लाख को नया रोजगार मिला। 5 इंटीग्रेटेड एक्वापार्क स्थापित किए जाएंगे। करीब 1 करोड़ महिलाएं लखपति दीदी बनीं। अब 3 करोड़ लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य है।'

किसानों और युवाओं को लाभ
- हर घर जल योजना से पानी पहुंचाया जा रहा है। 78 लाख स्ट्रीट वेंडर को मदद दी गई है। 
- 4 करोड़ किसानों को पीएम फसल बीमा योजना का लाभ दिया जाता है। पीएम किसान योजना से 11.8 करोड़ लोगों को आर्थिक मदद मिली है। 
- युवाओं को सशक्त बनाने पर भी काम किया है। तीन हजार नए आईटीआई खोले गए हैं। 54 लाख युवाओं को प्रशिक्षित किया गया है। 
- 1.4 करोड़ युवाओं को स्किल इंडिया मिशन का लाभ मिला है। 7 IITs, 16 IIITs, 15 AIIMS और 7 IIMs खोले गए हैं।
- बीते सालों में सरकार 25 करोड़ लोगों की गरीबी दूर करने में कामयाब रही है। हमारी सरकार का उद्देश्य सामाजिक न्याय कायम करना है। सरकार सर्वांगीण और सर्वसमावेशी विकास के लिए काम कर रही है।
- पीएम मुद्रा योजना के तहत 22.5 लाख करोड़ मूल्य के 43 करोड़ लोन मंजूर किए गए। महिला उद्यमियों को 30 करोड़ मुद्रा योजना ऋण दिए गए। 11.8 करोड़ किसानों को वित्तीय सहायता दी गई।
- सरकार ने 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला। गरीब कल्याण योजना में 34 लाख करोड़ रुपए खातों में भेजे।

40 हजार वंदे भारत जैसे कोच
- ब्लू इकोनॉमी 2.0 के तहत नई योजना शुरू होगी। इलेक्ट्रिक गाड़ियों को बढ़ावा देंगे। 50 साल के लिए 1 लाख करोड़ के ब्याज मुक्त लोन देंगे। लक्षद्वीप के इन्फ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा देंगे। 40 हजार सामान्य रेल कोच वंदे भारत जैसे कोच में बदलेंगे।

इनकम टैक्स में नहीं हुआ कोई बदलाव
- डायरेक्ट या इनडायरेक्ट टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
- रक्षा खर्च में 11.1% की बढ़ोतरी, अब यह GDP का 3.4% होगा।
- आशा बहनों को भी आयुष्मान योजना का लाभ दिया जाएगा।
- तिलहन के अनुसंधान को बढ़ावा दिया जाएगा। हर महीने 300 यूनिट बिजली फ्री दी जाएगी।

10 साल में दोगुना FDI
- 2014-23 के दौरान 596 अरब डॉलर विदेशी प्रत्यक्ष निवेश (FDI-Foreign Direct Investment) आया है। यह 2005-2014 के दौरान आए FDI से दोगुना था।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.