नोएडा से हरिद्वार के लिए शुरू हुई बस, अगले 48 घंटे तक भक्तों को मिलेगी खास सुविधा

Mahashivratri : नोएडा से हरिद्वार के लिए शुरू हुई बस, अगले 48 घंटे तक भक्तों को मिलेगी खास सुविधा

नोएडा से हरिद्वार के लिए शुरू हुई बस, अगले 48 घंटे तक भक्तों को मिलेगी खास सुविधा

Tricity Today | Symbolic Image

Noida News : महाशिवरात्रि पर कांवड़ियों के लिए यूपी रोडवेज ने विशेष बस सेवा शुरू की है। महाशिवरात्रि का त्यौहार 18 फरवरी को मनाया जाएगा। इस उपलक्ष में भोले के भक्त सैकड़ों की संख्या में हरिद्वार गंगा स्नान के लिए जाते हैं। पहले दिन शुक्रवार को कांवड़ियों की संख्या कम रहने के कारण पांच बसें चलाई गईं। शुक्रवार और शनिवार को यात्रियों के संख्या के हिसाब से बस का संचालन होगा। यह विशेष बस सेवा महाशिवरात्रि का त्यौहार तक जारी रहेगी।

हर 1 घंटे में मिलेगी बस
मोरना डिपो के एआरएम एनपी सिंह ने बताया कि महाशिवरात्रि के उपलक्ष में शहर के लोग हरिद्वार जाते हैं। भक्तों को ज्यादा दिक्कतों का सामना ना करना पड़े इसलिए विशेष बसें 16 से 18 फरवरी के बीच चलाया गया है। यहां से हर एक घंटे में बस हरिद्वार के लिए रवाना होगी। सुबह 6 से रात 8 बजे तक 10 बसें कांवड़ियों को हरिद्वार ले जाने की व्यवस्था पूरी कर ली गई है।

रात में चलना शुरू होगी रोडवेज बसें
कोहरे, धुंध और प्रदूषण के कॉकटेल ने दिल्ली-एनसीआर में पूरा जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया था। कोहरे ने सबसे ज्यादा लोगों को प्रभावित किया। जिनमें कई लोगों की जान चली गई हैं। इस वजह से रात्रि में बस सेवा को रोक दिया गया था। कोहरा और ठंड कम होने के बाद एक बार फिर यात्री रात में सफर कर सकेंगे। सेक्टर-35 मोरना डिपो में रात 10 बजे के बाद किसी भी रूट पर दस या उससे ज्यादा यात्री होने पर बस की सुविधा दी जाएगी। अभी तक डिपो से रात दस बजे आगरा और मथुरा के लिए अंतिम बस निकलती है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.