दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर 6 लोगों की जान लेने वाली बस नोएडा के चौधरी टूर ट्रैवल नाम से पंजीकृत, अब तक 14 चालान कटे, फिर भी कोई परवाह नहीं

बड़ी खबर : दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर 6 लोगों की जान लेने वाली बस नोएडा के चौधरी टूर ट्रैवल नाम से पंजीकृत, अब तक 14 चालान कटे, फिर भी कोई परवाह नहीं

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर 6 लोगों की जान लेने वाली बस नोएडा के चौधरी टूर ट्रैवल नाम से पंजीकृत, अब तक 14 चालान कटे, फिर भी कोई परवाह नहीं

Tricity Today | क्षतिग्रस्त बस और कार

Noida/Ghaziabad News : दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर मंगलवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। इस हादसे में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई। जिस बस से हादसा हुआ था, वह बस करीब 8 किलोमीटर तक रॉन्ग साइड चली और फिर गाड़ी में टक्कर मार दी। जिस बस ने यह हादसा हुआ है, वह बस नोएडा के रजिस्ट्रेशन नंबर (UP16) की है।

चौधरी टूर ट्रैवल नाम से पंजीकृत
मिली जानकारी के मुताबिक 8 लोगों की जान लेने वाली बस नोएडा के चौधरी टूर ट्रैवल प्राइवेट लिमिटेड नाम से पंजीकृत है। विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पहले यह बस नोएडा के एक नामी और प्राइवेट स्कूल में लगी हुई थी, लेकिन कुछ समय पहले ही बस को दूसरे इंस्टीट्यूट में लगाया गया था। अभी तक की जांच में पता चला है कि 2018 से अब तक इस बस पर 14 चालान काटे गए हैं। अब बड़ा सवाल है कि इतनी बड़ी लापरवाही करने के बावजूद भी ड्राइवर और ट्रैवल एजेंसी के खिलाफ क्या एक्शन होगा?

कब और कितने का चालान कटा
27 Sep 2018 : 500
03 Oct 2018 : 1000
06 May 2019 : 100
16 Nov 2019 : 1000
16 Dec 2019 : 500
08 Sep 2020 : 500
07 Apl 2021 : 500
16 Aug 2021 : 200
05 Jul 2022 : 500
14 Oct 2022 : 500
11 Jan 2023 : 100
11 Mar 2023 : 200
27 Jun 2023 : 1000
04 Jul 2023 : 1000

क्या है पूरा मामला
आपको बता दें कि मंगलवार सुबह गाजियाबाद में एक भीषण सड़क हादसा हुआ। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर नोएडा के एक निजी स्कूल की बस और कार में जोरदार टक्कर हुई। हादसे में कार में सवार 6 लोगों की मौत हो गई। ये हादसा एनएच-9 पर क्रॉसिंग रिपब्लिक इलाके में सुबह करीब 7:00 बजे हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार में सवार लोगों बुरी तरह फंस गए। जिन्हें पुलिस ने किसी तरह निकालकर अस्पताल भेजा। गनीमत रही कि जिस वक्त हादसा हुआ बस में बच्चे नहीं थे। जांच में पता चला है कि इस घटना में चौधरी टूर ट्रैवल प्राइवेट लिमिटेड की बड़ी लापरवाही है। इस बस पर अब तक 14 बार आरटीओ की तरफ से एक्शन लेकर चालान काटा गया है। इस घटना के बाद उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर दुख प्रकट किया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.