डॉ. महेश शर्मा का घेराव और एक्सप्रेसवे जाम करने पर सुखबीर खलीफा समेत 600 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

नोएडा : डॉ. महेश शर्मा का घेराव और एक्सप्रेसवे जाम करने पर सुखबीर खलीफा समेत 600 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

डॉ. महेश शर्मा का घेराव और एक्सप्रेसवे जाम करने पर सुखबीर खलीफा समेत 600 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Google Image | किसानों ने क्या एक्सप्रेसवे जाम

नोएडा के किसानों ने मंगलवार को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सेक्टर-15ए के सामने मुख्य रास्ते पर जाम लगाया था। जिस पर 600 किसानों के खिलाफ सेक्टर 20 थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। इस किसानों ने मंगलवार को सांसद डॉ. महेश शर्मा का घेराव भी किया और ऋतु महेश्वरी के खिलाफ नारेबाजी भी की थी।

भारतीय किसान परिषद के नेतृत्व में हरौला के बारातघर में किसानों का धरना मंगलवार को 63वें दिन भी जारी रहा। यहां से इकट्ठे होकर किसान सेक्टर-15ए की ओर पैदल ही गए। यहां पर सांसद डॉ. महेश शर्मा का घेराव किया जाना था। सेक्टर-15ए की तरफ पैदल मार्च निकालने पर यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ था। 

मुख्य मार्ग पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया था। इस प्रदर्शन के दौरान सैकड़ों लोग परेशान हुए थे। जिसके कारण नोएडा पुलिस ने सेक्टर 20 थाने में सुखबीर खलीफा समेत 20 नामदर्ज 600 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इन लोगों पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

मंगलवार को दोपहर करीब ढाई बजे सेक्टर-15ए के गेट पर पहुंचते ही किसानों को पुलिस ने रोक दिया। इससे गुस्साए किसान सड़क पर ही बैठ गए। इससे दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर की ओर से आने वाले वाहन चालक जाम में फंस गए। डीएनडी से आरे वाले वाहन चालक भी जाम में फंस गए। वाहनों को सेक्टर-14 फ्लाईओवर से सेक्टर-1 गोलचक्कर की ओर मोड़ दिया गया। करीब पौने घंटे बाद सांसद डॉ. महेश शर्मा किसानों के बीच पहुंचे। उन्होंने आश्वासन दिया कि दिवाली बाद एक सप्ताह के अंदर समस्याओं का समाधान कराया जाएगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.