नोएडा की लक्ष्मी सिंह फिर सवालों में घिरी, लखनऊ में मुकदमा दर्ज, जानिए पूरा मामला

बड़ी खबर : नोएडा की लक्ष्मी सिंह फिर सवालों में घिरी, लखनऊ में मुकदमा दर्ज, जानिए पूरा मामला

नोएडा की लक्ष्मी सिंह फिर सवालों में घिरी, लखनऊ में मुकदमा दर्ज, जानिए पूरा मामला

Google Image | Symbolic Image

Noida News : एक बार फिर डीएसपी लक्ष्मी सिंह सवालों के घेरे में आ गई है। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। आरोप है की लक्ष्मी सिंह ने झूठ सर्टिफिकेट लगाकर डीएसपी पद पर प्रमोशन पाया है। वह पहले इंस्पेक्टर थी, लेकिन झूठ सर्टिफिकेट लगाकर उन्होंने डीएसपी पद पर प्रमोशन किया। इस बात का खुलासा सीबी-सीआईडी (CB-CID) की जांच में हुआ है। जांच होने के बाद लखनऊ के थाना सुशांत सिटी में लक्ष्मी सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। 

कितने करवाई एफआईआर और क्या शिकायत की?
दरअसल, यूपी पुलिस मुख्यालय के अपराध अनुसंधान विभाग में तैनात उपनिरीक्षक महेंद्र प्रताप सिंह ने डीएसपी लक्ष्मी सिंह चौहान के खिलाफ सुशांत गोल्फ सिटी थाने में धोखाधड़ी और फर्जी दस्तावेज तैयार करने एवं झूठा शपथपत्र देने के आरोप में केस दर्ज कराया है। एफआईआर के मुताबिक लक्ष्मी सिंह चौहान ने इंस्पेक्टर से डिप्टी एसपी पद पर पदोन्नति के लिए 8 जून 2023 और 14 जून 2023 को शपथपत्र दाखिल किए थे। इन दोनों शपथपत्र के आधार पर उनके दस्तावेज एडीजी प्रशासन के दफ्तर भेज दिए गए थे। इसके बाद लक्ष्मी सिंह चौहान का डिप्टी एसपी के पद पर प्रमोशन हो गया। उसके बाद दस्तावेज और शपथपत्र की जांच कराने पर पता चला कि लक्ष्मी सिंह चौहान ने अपने खिलाफ दर्ज मुकदमे से संबंधित कोर्ट के आदेश और तथ्यों को छिपाते हुए गलत जानकारी देकर धोखाधड़ी से डिप्टी एसपी के पद पर पदोन्नति हासिल की है।

लक्ष्मी सिंह चौहान का विवादों से पुराना नाता
आपको बता दें कि लक्ष्मी सिंह चौहान का घर नोएडा और इंदिरापुरम (गाजियाबाद) में भी है। इसके अलावा लक्ष्मी सिंह का विवादों से पुराना रिश्ता है। वर्ष 2019 में उनके खिलाफ एटीएम कैश डिपोजिट कंपनी सीएमएस (CMS) ने केस दर्ज किया था। उनपर आरोप था कि उन्होंने अपने एक कारिंदे के साथ पैसा गायब करने का योजना बनाई थी। पुलिस के मुताबिक उनकी गिरफ्तारी के साथ 45 लाख रुपये बरामद हुए थे, जो एक करोड़ रुपये से भी ज्यादा की बरामदगी थी।

चेकिंग के दौरान होमगार्ड से उलझ गई थी लक्ष्मी सिंह 
सीओ लक्ष्मी सिंह पहले भी कई विवादों में रह चुकी हैं। कभी अपने आला अधिकारियों से अभद्रता करने पर तो कभी अपनी तुनक मिजाजी से सुर्खियों में रही है। नोएडा में तैनाती के समय भी लक्ष्मी सिंह विवादों में ज्यादा रही थी। चलिए इनसे जुड़ा एक मामला आपको बताते हैं। दरअसल, नोएडा के सेक्टर 62 पर एक होमगार्ड द्वारा लक्ष्मी सिंह को चेकिंग के लिए रोक लिया गया था। उस समय लक्ष्मी सिंह वर्दी में नहीं थी। होमगार्ड ने लक्ष्मी सिंह को गाड़ी के कागज दिखाने को कहा। जिस पर लक्ष्मी सिंह ने अपना परिचय देते हुए हंगामा शुरू कर दिया। बाद में आला अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत किया गया था।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.