चैलेंजर्स ग्रुप ने विश्व एड्स दिवस पर लोगों को किया जागरूक, चांदनी ने जीती साइकिल

नोएडा : चैलेंजर्स ग्रुप ने विश्व एड्स दिवस पर लोगों को किया जागरूक, चांदनी ने जीती साइकिल

चैलेंजर्स ग्रुप ने विश्व एड्स दिवस पर लोगों को किया जागरूक, चांदनी ने जीती साइकिल

Tricity Today | चांदनी ने जीती साइकिल

Noida : बृहस्पतिवार को चैलेंजर्स ग्रुप द्वारा "विश्व एड्स दिवस" के अवसर पर सेक्टर-21A स्थित नोएडा स्टेडियम में शीरोज कैफे में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें संस्था द्वारा आयोजित प्रतियोगिता का परिणाम घोषित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विख्यात कार्टूनिस्ट असीम तृवेदी ने प्रतियोगिता में अव्वल रहे प्रतिभागियों में प्रथम स्थान प्राप्त चांदनी को साइकिल देकर पुरस्कृत कर सभी को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

संस्थापक ने की हौसला अफजाई
संचालन कर रहे चैलेंजर्स ग्रुप संस्थापक प्रिंस शर्मा ने सभी प्रतिभागियों का हौसला अफजाई करते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं को आयोजित करने का हमारा उद्देश्य बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा को निखार, उनमें रचनात्मक और कलात्मक चीजों का विकास करना है।

प्रतियोगिता में घोषित परिणाम
प्रतियोगिता में घोषित हुए परिणाम में प्रथम स्थान चांदनी, द्वित्य स्थान निशा कुमारी, तृतीय स्थान परिधि, सांत्वना पुरस्कार निहारिका और आयुष शाह ने प्राप्त किया है। कार्यक्रम का समापन विजेताओं को पुरस्कार, धनराशि और सर्टिफिकेट देकर किया गया। इस मौके पर सुरभि राणा, रोशनी कुमारी, सोनिया चौबे, गीतिका आर्या, पीयूष शर्मा, नीतू सिंह आदि सदस्य मौजूद रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.