चैलेंजर्स ग्रुप ने जरूरतमंद बच्चों को दिखाई चंद्रयान 3 की लैंडिंग, मिशन का पढ़ाया पाठ

Noida News :  चैलेंजर्स ग्रुप ने जरूरतमंद बच्चों को दिखाई चंद्रयान 3 की लैंडिंग, मिशन का पढ़ाया पाठ

चैलेंजर्स ग्रुप ने जरूरतमंद बच्चों को दिखाई चंद्रयान 3 की लैंडिंग, मिशन का पढ़ाया पाठ

Tricity Today | चैलेंजर्स ग्रुप ने जरूरतमंद बच्चों को दिखाई चंद्रयान 3 की लैंडिंग

Noida News : भारत ने इतिहास रचते हुए बुधवार को चंद्रयान-3 की लैंडिंग करवाई। बुधवार को चंद्रयान-3 ने 6:04 मिनट पर चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग की। सेक्टर-22 स्थित चैलेंजर्स ग्रुप द्वारा संचालित निशुल्क शिक्षा केंद्र के बच्चों को चंद्रयान 3 का अध्यन प्रतिमान बनाकर कराया गया। ग्रुप संस्थापक प्रिंस शर्मा ने अध्यन के दौरान बच्चों को बताया कि चंद्रयान भारत का तीसरा मिशन है। इसके अलावा नोएडा के तमाम सेक्टरों और सोसाइटीज में प्रोजेक्टर लगाकर निवासियों ने चंद्रयान-3 की लैंडिंग को लाइव देखा।

भारत का चांद का ऐतिहासिक कदम
चैलेंजर्स की पाठशाला की अध्यापक नीतू सिंह ने छात्र-छात्राओं को बताया की 14 जुलाई 2023 को हरिकोटा से दोपहर 2:35 मिनट पर चंद्रयान लॉन्च किया गया। यह चंद्रमा की सतह पर शाम 6:04 के आसपास उतरा। इसरो द्वारा चंद्रयान 3 को चांद पर खोजबीन करने के लिए तैयार किया गया। भारत का चांद पर यह ऐतिहासिक कदम है, इसे पाठशाला के बच्चों ने बड़े ही हर्षोल्लास के साथ एक दूसरे को मिठाई खिलाकर मनाया। इस दौरान मीरान, चांदनी, राजेश्वरी, सौरभ, नीरज आदि मौजूद रहे।

मिशन से भारत को क्या हासिल होगा
इसरो के एक्स साइंटिस्ट मनीष पुरोहित कहते हैं कि इस मिशन के जरिए भारत दुनिया को बताना चाहता है कि उसके पास चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग करने और रोवर को वहां चलाने की काबिलियत है। इससे दुनिया का भारत पर भरोसा बढ़ेगा, जो कॉमर्शियल बिजनेस बढ़ाने में मदद करेगा। भारत ने अपने हेवी लिफ्ट लॉन्च व्हीकल LVM3-M4 से चंद्रयान को लॉन्च किया है। इस व्हीकल की काबिलियत भारत पहले ही दुनिया को दिखा चुका है। बता दें, बीते दिनों अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस की कंपनी 'ब्लू ओरिजिन' ने इसरो के LVM3 रॉकेट के इस्तेमाल में अपना इंटरेस्ट दिखाया था। ब्लू ओरिजिन LVM3 का इस्तेमाल कॉमर्शियल और टूरिज्म पर्पज के लिए करना चाहता है। LVM3 के जरिए ब्लू ओरिजिन अपने क्रू कैप्सूल को प्लान्ड लो अर्थ ऑर्बिट (LEO) स्पेस स्टेशन तक ले जाएगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.