चैलेंजर्स ग्रुप का ‘प्लास्टिक लाओ-शिक्षा पाओ अभियान’ बना आकर्षण का केंद्र

नोएडा में शिल्प प्रदर्शनी : चैलेंजर्स ग्रुप का ‘प्लास्टिक लाओ-शिक्षा पाओ अभियान’ बना आकर्षण का केंद्र

चैलेंजर्स ग्रुप का ‘प्लास्टिक लाओ-शिक्षा पाओ अभियान’ बना आकर्षण का केंद्र

Tricity Today | चैलेंजर्स ग्रुप का ‘प्लास्टिक लाओ-शिक्षा पाओ

Noida News : सेवा इंटरनेशनल की ओर से सेक्टर-62 स्थित जेपी यूनिवर्सिटी में शिल्प प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में कई राज्यों के लोगों ने प्रतिभाग किया। गुजरात, महाराष्ट्र, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की शिल्प प्रदर्शनी लोगों को आकर्षित करने में सफल रही।

कला और आर्टिजंस को समझना हम सब की जिम्मेदारी
कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर बोध राज मेहता ने कहा कि कला और आर्टिजंस को समझना हम सबकी जिम्मेदारी है। इसलिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। प्रदर्शनी में चैलेंजर्स ग्रुप का 'प्लास्टिक लाओ-शिक्षा पाओ' अभियान आकर्षण का केंद्र बना रहा।

मुख्य अतिथि श्याम पांडेय ने कहा कि आज युवाओं को सिर्फ अपने काम तक सीमित नहीं रखा जा सकता। उनकी दुनियां बहुत ही व्यापक है। आज का युवा दुनियां को अपने दृष्टिकोण से समझना चाहता है। उनके अनुभव उनके लिए महत्वपूर्ण है। बड़ी संख्या में युवाओं को कला और कलाकारों के सामाजिक परिपेक्ष्य में बातचीत करते हुए देखना अच्छा लग रहा है। आज भारत दुनिया में जहां अपनी कार्मिक गतिविधियों के लिए जाना जा रहा है, वहीं अपने कला कौशल के लिए भी दुनिया को दिशा प्रदान कर रहा है।

इन्होंने लिया हिस्सा
कार्यक्रम में एनएसएस की कोआडिनेटर प्रो. अलका शर्मा, चैलेंजर्स ग्रुप के प्रिंस शर्मा, सेवा इंटरनेशनल के प्रोग्राम डारेक्टर जिनेश लाल, भविष्य संस्था से विकास और कलाकारों की टीम मौजूद रही।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.