नहाय-खाय के साथ महापर्व शुरू, 36 घंटे निर्जला उपवास रखेंगे भक्त

नोएडा में छठ पूजा : नहाय-खाय के साथ महापर्व शुरू, 36 घंटे निर्जला उपवास रखेंगे भक्त

नहाय-खाय के साथ महापर्व शुरू, 36 घंटे निर्जला उपवास रखेंगे भक्त

Tricity Today | Symbolic Image

Noida News : लोक आस्था का महापर्व चैती छठ पूजा शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया है। साल में दो बार होने वाले छठ पूजा के लिए व्रतियों में खूब उत्साह है। इसको लेकर पूर्वांचल समाज के लोगों ने तैयारी पूरी कर ली है। शहर में विभिन्न सेक्टर और सोसाइटी में पर्व मनाया जा रहा है। रविवार को अस्थाई घाट बनाकर पूजा अर्चना की जाएगी।

छठ मैया की स्थापना
श्रीसूर्यदेव पूजा समिति अध्यक्ष मुन्ना कुमार शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को छठ मैया की स्थापना होगी। घर की साफ-सफाई और स्नान के बाद कहू और चने की दाल से बनी सब्जी के साथ चावल का भोग ग्रहण किया जाएगा। इसके बाद खरना की शाम यानी शनिवार को 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू होगा। बता दे कि खरने में गुड़ और दूध से बनी खीर खाई जाती है। खीर को प्रसाद के रूप में वितरित भी किया जाता है।

15 अप्रैल को संपन्न होगा पर्व
प्रवासी महासंघ के अध्यक्ष आलोक वत्स ने बताया कि 12 अप्रैल को नहाय खाय से इसकी शुरुवात होगी। जिसके बाद 13 अप्रैल को खरना होगा। 14 अप्रैल की शाम को सूर्य देव को पहला अर्घ्य दिया जाएगा। वहीं 15 अप्रैल की सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद यह पर्व सम्पन होगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.