बच्चों ने दिया नए भारत के बदलाव का संदेश, कहा- भगवान राम और शिवाजी महाराज है हमारे मार्गदर्शक

ग्रेटर नोएडा : बच्चों ने दिया नए भारत के बदलाव का संदेश, कहा- भगवान राम और शिवाजी महाराज है हमारे मार्गदर्शक

बच्चों ने दिया नए भारत के बदलाव का संदेश, कहा- भगवान राम और शिवाजी महाराज है हमारे मार्गदर्शक

Tricity Today | बच्चों ने दिया नए भारत के बदलाव का संदेश

Greater Noida News : एक तरफ जहां क्रिसमस पर कुछ अविभावक अपने बच्चों को सांता क्लॉस बनाकर घुमाते है। वहीं, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गौतम बुद्धनगर जिला इकाई ने दादरी में 7 वर्ष से 14 वर्ष आयुवर्ग के बाल स्वयंसेवकों का संघ के फुल यूनिफार्म में बैंड की धुन के साथ पथ-संचलन (परेड) निकालकर बदलते भारत का संदेश दिया है। इस पथ संचलन में 400 से अधिक बाल स्वयंसेवकों ने भाग लिया हैं।  

पथ संचलन से पहले संघ के प्रान्त बौद्धिक शिक्षण प्रमुख कृष्ण कुमार से सभी स्वयंसेवको को सम्बोधित करते हुए कहा कि बचपन में जो संस्कार मन पर पड़ते है, उसका प्रभाव जीवन प्रयंत रहता है। हमारे भारतीय संस्कृति में जीवन पद्दति इस प्रकार होती थी, जिससे बच्चे छोटी उम्र से ही अच्छे संस्कार ग्रहण करते थे, लेकिन पश्चिम की सभ्यता के दुष्प्रभाव के कारण लोग अपने भारत के गौरवशाली परम्पराओं को भूलते जा रहे है। 

उन्होंने कहा कि यह समाज में विकृति का बहुत बड़ा कारण है। आज मनुष्य का चारित्रिक पतन है, इसलिए जरुरी है कि हम बचपन से ही अपने बच्चों को अच्छे संस्कार दें, बच्चों को हमारे भारत की संस्कृति के बारे में बताएं। उनको भगवान राम, शिवाजी महाराज और झांसी की रानी लक्ष्मीबाई जैसे महान व्यक्तित्व की कहानियां सुनाए। जिससे हमारे बच्चे अच्छी प्रेरणा लेकर बड़े हो। चरित्रवान, कर्तव्यनिष्ट और राष्ट्रहित में कार्य करने वाला व्यक्ति बन सके। 

बाल संचलन में कार्यक्रम के अध्यक्ष रामकौर बालिका इंटर कॉलेज के प्रबंधक और समाजसेवी इलम चंद नागर ने भी अपने संबोधन से सभी बच्चों का उत्साह-वर्धन किया। इस कार्यक्रम में संघ के जिला कार्यवाह अनुज कुमार, जिला प्रचार विशाल कुमार और विभाग कार्यवाह सुभाष के साथ अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.