मजे लेने के लिए लेनी होगी अनुमति, नहीं तो...

होली पर 'पानी वाला डांस' का है प्लान तो पढ़ लें यह खबर : मजे लेने के लिए लेनी होगी अनुमति, नहीं तो...

मजे लेने के लिए लेनी होगी अनुमति, नहीं तो...

Google Photo | Symbolic Image

Noida News : होली रंगों और मौज मस्ती का त्यौहार है। नोएडावालों की बात की जाए तो यहां के लोग खुलकर जीने और मौज मस्ती करने में पीछे नहीं हटते हैं। ऐसे में अब होली है। भला इस त्यौहार में वो पीछे कैसे हट सकते हैं। शहर में हर जगह बड़ी बड़ी इमारतें हैं, जिसकी वजह से ज्यादातर लोग सोसाइटी में ही होली मनाते है। वहीं, सोसाइटी में स्विमिंग पूल में रंगों के त्यौहार नहीं मना पाएंगे जी हां। गौतमबुद्ध नगर में होली पर सिटी मैजिस्ट्रेट के आदेश पर खेल विभाग ने स्विमिंग पूल में होने वाली पूल पार्टियों पर रोक लगा दी है। साथ ही, सोसइटीयों में होने वाली रेन डांस के लिए लोगों को मनोरंजन कर विभाग से अनुमति लेनी होगी। साथ ही गाइडलाइंस का पालन करना होगा।

गाइडलाइंस का ध्यान रखना जरूरी 
हर साल नोएडा, ग्रेटर नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट की विभिन्न सोसइटीयों, सेक्टरों के साथ ही अन्य जगह पर होली के दिन रेन डांस पार्टी का आयोजन होता है। इस बार होली 25 मार्च को है। आचार संहिता लागू होने की वजह से पुलिस प्रशासन के साथ ही जिला प्रशासन सख्त है। मनोरंजन कर अधिकारी ने बताया कि होली पर म्यूजिक और रेन डांस से जुड़ी एक्टिविटी कई जगह पर होती है। इन चीजों पर रोक नहीं लगाई जाती है, लेकिन लोगों को गाइडलाइंस का ध्यान में रखना होगा। 

अधिकारीयों से लेनी होगी अनुमति 
शहर में कई जगहों पर होने वाली रेन डांस पार्टी के लिए लोग को अनुमति लेनी होगी। यह सिर्फ लोगों को सुरक्षा के ध्यान में रखते हुए नियमों का पालन करने के कहा जा रहा है। कई जगह से आवेदन मिले है, जिसको एडवाइजरी जारी करते हुए प्रोग्राम करने के लिए सहमति दी है। जिला उपक्रीड़ाधिकारी अनीता नागर ने बताया कि होली पर कई बार लोग स्विमिंग पूल में म्यूजिक के साथ पार्टी करते हैं, जो कि बिल्कुल गलत है। नियमों को ध्यान में रखते हुए सिटी मैजिस्ट्रेट के निर्देश पर शहर में किसी भी जगह पर होली वाले दिन पूल पार्टी करने पर रोक रहेगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.