डॉ.महेश शर्मा के लिए भाजपा हाईकमान ने झोंकी ताकत, नोएडा में दोबारा आएंगे सीएम योगी

लोकसभा चुनाव 2024 : डॉ.महेश शर्मा के लिए भाजपा हाईकमान ने झोंकी ताकत, नोएडा में दोबारा आएंगे सीएम योगी

डॉ.महेश शर्मा के लिए भाजपा हाईकमान ने झोंकी ताकत, नोएडा में दोबारा आएंगे सीएम योगी

Tricity Today | डॉ.महेश शर्मा और योगी आदित्यनाथ

Noida News : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए पूरी ताकत लगा दी है। खासतौर पर योगी आदित्यनाथ का फोकस गौतमबुद्ध नगर पर है। वह कुछ दिन पहले भी गौतमबुद्ध नगर में आए थे और अब फिर दोबारा से गौतमबुद्ध नगर में आने का प्लान बन रहा है। हालांकि, अभी तक तारीख तय नहीं हुई है, लेकिन बहुत जल्द योगी आदित्यनाथ गौतमबुद्ध नगर में आएंगे।

अमित शाह और राजनाथ सिंह भी आएंगे
भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर सांसद पद का चुनाव लड़ रहे डॉक्टर महेश शर्मा का साथ देश के सभी दिग्गज नेता दे रहे हैं। अभी तक उनके पक्ष में उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री ब्रिजेश पाठक और तमाम नेता आ चुके हैं। आगामी 13 अप्रैल को अमित शाह जिले में आएंगे। राजनाथ सिंह का भी आने का प्लान बन रहा है। कुल मिलाकर भारतीय जनता पार्टी ने गौतमबुद्ध नगर में महेश शर्मा को ऐतिहासिक वोटों से जीतने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। 

योगी आदित्यनाथ दोबारा क्यों आ रहे नोएडा?
बताया जा रहा है कि बहुत जल्द मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गौतमबुद्ध नगर में आएंगे। गौतमबुद्ध नगर में योगी आदित्यनाथ एक जनसभा को संबोधित करेंगे और उस दौरान डॉक्टर महेश शर्मा के पक्ष में वोट मांगने का काम करेंगे। राजनीतिक विशेषज्ञ कहना है कि वेस्ट यूपी में ठाकुर समाज नाराज हैं। इसका असर गौतमबुद्ध नगर में ना पड़े, इसलिए ही योगी आदित्यनाथ एक बार फिर गौतमबुद्ध नगर में आ रहे हैं। हालांकि, कुछ विशेषज्ञ का यह भी कहना है कि डॉ.महेश शर्मा की जीत निश्चित है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.