गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद समेत 51 जिलों के सीएमओ का तबादला, देखें लिस्ट

BIG BREAKING: गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद समेत 51 जिलों के सीएमओ का तबादला, देखें लिस्ट

गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद समेत 51 जिलों के सीएमओ का तबादला, देखें लिस्ट

Tricity Today | सीएमओ डॉ दीपक ओहरी

कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर बीतने के बाद और तीसरी लहर की आशंका से पहले उत्तर प्रदेश सरकार ने 51 मुख्य चिकित्सा अधिकारी (Chief Medical Officer-CMO) का तबादला कर दिया है। गौतमबुद्ध नगर के सीएमओ डॉ दीपक ओहरी को सहारनपुर में जॉइंट डायरेक्टर बनाकर भेजा गया है। जबकि मेरठ के अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुनील कुमार शर्मा को गौतमबुद्ध नगर का सीएमओ नियुक्त किया गया है। 

पड़ोसी जिले गाजियाबाद के सीएमओ डॉक्टर नरेंद्र कुमार गुप्ता को भी सहारनपुर में ज्वाइंट डायरेक्टर बनाकर भेजा गया है। उनके स्थान पर बुलंदशहर के सीएमओ डॉक्टर भवतोष शंखधर को गाजियाबाद में मुख्य चिकित्सा अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। शासन की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारी तत्काल प्रभाव से कार्य मुक्त होकर अपनी नई तैनाती के पद एवं स्थान पर कार्यभार ग्रहण करें और शासन को इसकी रिपोर्ट उपलब्ध कराएं।

इन 47 अधिकारियों के भी हुए तबादले
  1. डॉ गिरीश चंद्र मौर्या को सीएमओ गाजीपुर से हटाकर सीनियर कंसलटेंट जिला चिकित्सालय अयोध्या में तैनाती दी गई है।
  2. डॉक्टर हरगोविंद सिंह को अयोध्या सीनियर कंसलटेंट से हटाकर सीएमओ गाजीपुर बनाया गया है।
  3. डॉ राकेश कुमार को सीएमओ गाजीपुर से हटाकर स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय में जॉइंट डायरेक्टर के पद पर भेजा गया है। 
  4. डॉक्टर जीएसवी लक्ष्मी को भदोही से हटाकर जौनपुर का सीएमओ नियुक्त किया गया है।
  5. संतोष कुमार को भदोही का बनाया गया है, इससे पहले लखीमपुर खीरी में मौजूद थे।
  6. अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी नवीन कुमार मिश्रा को सीएमओ आजमगढ़ पद से हटाते हुए सीनियर कंसलटेंट आजमगढ़ जिला चिकित्सालय में भेज दिया गया है।
  7. डॉक्टर इंद्र नारायण तिवारी को आजमगढ़ का मुख्य चिकित्सा अधिकारी नियुक्त किया गया है, पहले वह जौनपुर में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी थे।
  8. डॉक्टर सतीश चंद्र सिंह को मऊ सीएमओ के पद से मुक्त कर लखनऊ स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय में जॉन डायरेक्टर बनाया गया है।
  9. डॉ.श्याम नारायण दुबे को मऊ का मुख्य चिकित्सा अधिकारी बनाया गया है, पहले वह वाराणसी आरएचएफवटीसी में प्रधानाचार्य थे।
  10. डॉ राजेंद्र प्रसाद को महाराजगंज का अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी बनाया गया है, इससे पहले वह बलिया में सीएमओ थे। 
  11. डॉ तन्मय कक्कड़ को बलिया का सीएमओ बनाया गया है, पहले वह उन्नाव में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी थे।
  12. डॉक्टर प्रभाकर राय को प्रयागराज के सीएमओ पद से हटाते हुए परिवार कल्याण मंडल मुख्यालय में ज्वाइन डायरेक्टर बनाया गया है।
  13. डॉक्टर नानक सरन को प्रयागराज का मुख्य चिकित्सा अधिकारी नियुक्त किया गया है, पहले वह बलरामपुर में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक के पद पर तैनात थे।
  14. डॉक्टर गोपाल कृष्ण माहेश्वरी को जम्मू फतेहपुर से हटाकर कानपुर में ज्वाइंट डायरेक्टर नियुक्त किया गया है।
  15. डॉ राजेंद्र सिंह को कानपुर जोन डायरेक्टर से हटाकर फतेहपुर का सीएमओ बनाया गया है।
  16. डॉ नारायण चतुर्वेदी को लखनऊ में ज्वाइन डायरेक्टर नियुक्त किया गया है, पहले वह कौशांबी के सीएमओ थे।
  17. डॉक्टर कमल चंद्र राय को कौशांबी का सीएमओ बनाया गया है।
  18. डॉ घनश्याम सिंह को अयोध्या से हटाकर आजमगढ़ का आयुक्त बनाया गया है।
  19. डॉ अजय राजा को अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी लखनऊ से हटाकर अयोध्या का सीएमओ नियुक्त किया गया है।
  20. डॉक्टर नरेंद्र प्रसाद गुप्ता को अयोध्या में सीनियर कंसलटेंट नियुक्त किया गया है, वह अब तक कुशीनगर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी थे।
  21. डॉ सुरेश पटेरिया को कुशीनगर का सीएमओ बनाया गया है, इससे पहले वह अयोध्या में सीनियर कंसलटेंट थे।
  22. डॉक्टर बृजेश कुमार सिंह चौहान को राजधानी लखनऊ में ज्वाइन डायरेक्टर बनाया गया है, वह पहले बाराबंकी के सीएमओ थे।
  23. डॉ. रामजी वर्मा को बाराबंकी का मुख्य चिकित्सा अधिकारी नियुक्त किया गया है, पहले लखनऊ में जॉइंट डायरेक्टर पद पर सेवाएं दे रहे थे। 
  24. डॉक्टर संजय भटनागर को लखनऊ सीएमओ को हटाकर ज्वाइन डायरेक्टर बना दिया गया है।
  25. डॉ मनोज अग्रवाल को लखनऊ का नया मुख्य चिकित्सा अधिकारी नियुक्त किया गया है, इससे पहले वह लखीमपुर खीरी में सेवाएं दे रहे थे।
  26. डॉक्टर शैलेंद्र भटनागर को ज्वाइन डायरेक्टर आगरा से हटाकर लखीमपुर खीरी का सीएमओ नियुक्त किया गया है।
  27. डॉक्टर वीबी सिंह को बलरामपुर से हटाकर अमेठी में सीनियर कंसलटेंट नियुक्त किया गया है।
  28. डॉ. सुशील कुमार को अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी हरदोई से हटाकर बलरामपुर का मुख्य चिकित्सा अधिकारी बनाया गया है।
  29. डॉ. आशुतोष कुमार को प्रतापगढ़ में सीनियर कंसलटेंट नियुक्त किया गया है, पहले उन्नाव में सीएमओ थे।
  30. डॉक्टर सत्य प्रकाश को उन्नाव का मुख्य चिकित्सा अधिकारी नियुक्त किया गया है, इससे पहले जालौन में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी की सेवाएं दे रहे थे। 
  31. डॉक्टर दिनेश कुमार गर्ग को बांदा ज्वाइंट डायरेक्टर बनाया गया है। डॉक्टर गोविंद प्रसाद शुक्ला को ललितपुर का सीएमओ बनाया गया है, इससे पहले वह मैनपुरी में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी थे।
  32. डॉक्टर गोविंद प्रसाद शुक्ला को ललितपुर का सीएमओ बनाया गया है, इससे पहले वह मैनपुरी में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी थे।
  33. डॉ राजकुमार सचान को झांसी का सीनियर कंसलटेंट बनाया गया है, वह पहले हमीरपुर में सीएमओ थे।
  34. डॉक्टर अशोक कुमार रावत को हमीरपुर का सीएमओ बनाया गया है, इससे पहले उन्नाव में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी के पद पर तैनात थे।
  35. डॉ. विनोद कुमार यादव को झांसी में संयुक्त निदेशक बनाया गया है, पहले वह चित्रकूट के सीएमओ थे।
  36. डॉक्टर भूपेश त्रिवेदी को चित्रकूट का सीएमओ बनाया गया है, इससे पहले वह फतेहपुर में सेवाएं दे रहे थे। 
  37. डॉक्टर सुधीर कुमार गर्ग को बरेली में जॉइंट डायरेक्टर नियुक्त किया गया है, इससे पहले वह बरेली के सीएमओ थे।
  38. डॉ बलबीर सिंह को लखीमपुर खीरी से हटाते हुए बरेली में सीएमओ पद पर तैनाती दी गई है।
  39. डॉ राजकिशोर टंडन को बुलंदशहर में सीनियर कंसलटेंट नियुक्त किया गया है, पहले वह पड़ोसी जिले बागपत में सीएमओ थे।
  40. डॉक्टर दिनेश कुमार को बुलंदशहर से हटाकर बागपत का सीएमओ बनाया गया है।
  41. डॉ विनय कुमार सिंह को मुजफ्फरनगर से हटाकर बुलंदशहर का मुख्य चिकित्सा अधिकारी बनाया गया है।
  42. डॉ रमेश चंद्र पांडे को आगरा से हटाकर लखनऊ स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय में जॉइंट डायरेक्टर पद पर नियुक्त किया गया है।
  43. डॉ अरुण कुमार श्रीवास्तव को लखनऊ से हटाकर आगरा का सीएमओ बनाया गया है।
  44. डॉ अशोक कुमार पांडे को मैनपुरी सीएमओ पर से हटा दिया गया है, अब उन्हें कानपुर में सीनियर कंसलटेंट नियुक्त किया गया है।
  45. प्रेमपाल सिंह को बुलंदशहर से हटाकर मैनपुरी में मुख्य चिकित्सा अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है।
  46. डॉ भानु प्रताप सिंह कल्याणी को आगरा में सीनियर कंसलटेंट पद पर तैनाती दी गई है, पहले वह अलीगढ़ में मुख्य चिकित्सा अधिकारी थे।
  47. डॉ आनंद उपाध्याय को आगरा से हटाकर अलीगढ़ का सीएमओ नियुक्त किया गया है।
सचिव रविंद्र ने इस संबंध में शासनादेश जारी किया है। उन्होंने कहा है कि सभी  अफसरों अपनी नई तैनाती सुनिश्चित करें।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.