करोड़पति बनाने का झांसा दिया, जो था वो भी गया

नोएडा की कॉइन कलेक्टर से ठगी : करोड़पति बनाने का झांसा दिया, जो था वो भी गया

करोड़पति बनाने का झांसा दिया, जो था वो भी गया

Tricity Today | Symbolic Image

Noida News : नोएडा में पुराने नोट और सिक्कों का कलेक्शन करने वाली एक महिला को ऑनलाइन ठगी करने वालों ने शिकार बनाया है। दरअसल, महिला ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट्स पर पुराने सिक्के और नोटों की फोटो डालकर बेचने की इच्छा जाहिर की। जिसका फायदा उठाकर जालसाज ने उन्हें ठग लिया है। थाना सेक्टर-20 क्षेत्र में रहने वाली इन महिला के पुराने सिक्के और नोट की कीमत 90 लाख रुपये लगाकर जालसाज ने 8,320 रुपये की ठगी कर ली है।

क्या है मामला
थाना सेक्टर-20 के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि सेक्टर-26 में रहने वाली सरोज शर्मा के पास पुराने नोट और सिक्के थे। इसकी जानकारी उन्होंने अपने इंटरनेट मीडिया के विभिन्न अकाउंट पर भी साझा की थी। 11 मार्च की रात 9:44 बजे सरोज के पास राजज्ञानी नाम के व्यक्ति का फोन आया। उस व्यक्ति ने महिला से कहा कि उसे जानकारी मिली है कि आपके पास भारी संख्या में पुराने सिक्के और नोट हैं। जालसाज ने सिक्के और नोट के बदले में 90 लाख रुपये देने की बात कही। सरोज ने बताया कि इसके बाद जालसाज ने फिलिंग चार्ज का हवाला देकर महिला से 1,120 रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए। इसके बाद टैक्स की बात कहकर जालसाज ने कई खाते में महिला से कुल 8,320 रुपये ट्रांसफर करा लिए।

शक हुआ तो पैसे वापस मांगे, अब जालसाज का फोन बंद
सरोज आगे बताती हैं कि इतनी रकम लेने के बाद भी जब जालसाज ने महिला से जीएसटी के नाम पर पैसे की मांग की तो उन्हें ठगी की आशंका हुई और उन्होंने अपने पैसे वापस मांगे। इसके बाद जालसाज ने मोबाइल नंबर बंद कर लिया। शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.