नारी प्रगति फाउंडेशन का सराहनीय कार्य, 211 महिलाओं के खुलवाएं बैंक अकाउंट

नोएडा : नारी प्रगति फाउंडेशन का सराहनीय कार्य, 211 महिलाओं के खुलवाएं बैंक अकाउंट

नारी प्रगति फाउंडेशन का सराहनीय कार्य, 211 महिलाओं के खुलवाएं बैंक अकाउंट

Tricity Today | महिलाओं के खुलवाएं बैंक अकाउंट

Noida News : नारी प्रगति सोशल फाउंडेशन (NPSF) और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के तत्वाधान में युवा टीम सर्फाबाद के सहयोग से परियोजना "नई डगर नया सफर" के तहत 211 महिलाओं के जीरो बैलेंस खाते एवं जनधन खाते खोले गए। संस्था की मीडिया प्रभारी अलका वर्मा ने बताया कि यह महिला सशक्तिकरण का नायब तोहफा महिलाओं को महिलाओं द्वारा दिया जा रहा है। 

5,000 महिलाओं के खाते खुलवाएगी संस्था
संस्था की महासचिव वनिता सोपोरी ने बताया कि हमारा लक्ष्य 5,000 महिलाओं का खाता खुलवाना है। जिसके लिए संस्था निरंतर गौतमबुद्ध नगर के गांवों और सेक्टरों में SBI के सहयोग से कैंप लगा कर महिलाओं के खाते खुलवा रही है। युवा टीम सर्फाबाद के अध्यक्ष सोनू यादव ने बताया कि यह कैंप दुबारा लगवाया जायेगा। अभी और भी महिलाओं के बैंक अकाउंट खुलवाएं जाएंगे।  सस्था की सदस्य प्रतिमा तिवारी ने बताया कि गर्मी और व्रत में भी हमें महिलाओं के लिए काम करना अच्छा लग रहा था।

महिलाओं के उत्थान में मदद करेगा बैंक अकाउंट
संस्था की सस्थापक मीनाक्षी त्यागी ने कहा कि महिलाओं की खुशी देखकर हमें जो संतुष्टि मिलती है। उतनी खुशी कभी ऑफिस में सैलेरी लेकर भी नहीं मिलती थी। इन बैंक खातों में महिलाएं अपनी जमा पूंजी डालकर अपने परिवार को आगे बढ़ाने का काम करेंगी। उनकी यह टीम लगातार जरूरतमंद और गरीब महिलाओं के लिए कार्य कर रही है। संस्था ने इस कार्य को सफल बनाने में वनिता सोपोरी, सोनू यादव, प्रतिमा तिवारी, शशि नाथ प्रसाद, रवि शंकर और राकेश कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.