नोएडा से ग्रेटर नोएडा वेस्ट आने वाले यात्रियों को जल्द मिलेगी राहत, सिग्नेचर ब्रिज का 50 प्रतिशत कार्य हुआ पूरा

अच्छी खबर : नोएडा से ग्रेटर नोएडा वेस्ट आने वाले यात्रियों को जल्द मिलेगी राहत, सिग्नेचर ब्रिज का 50 प्रतिशत कार्य हुआ पूरा

नोएडा से ग्रेटर नोएडा वेस्ट आने वाले यात्रियों को जल्द मिलेगी राहत, सिग्नेचर ब्रिज का 50 प्रतिशत कार्य हुआ पूरा

Google Image | Symbolic Photo

Noida News : नोएडा से ग्रेटर नोएडा वेस्ट आने वाले यात्रियों को बहुत जल्द राहत मिलेगी। पर्थला गोलचक्कर पर बन रहे सिग्नेचर ब्रिज का कार्य तेजी से किया जा रहा है। इस ब्रिज के दोनों तरफ से पिलर बनकर तैयार हो चुके हैं। बीच वाला पिलर जो पिलर सबसे ऊंचा जाएगा, वह भूतल से 10 मीटर तक बन चुका है। प्राधिकरण के अधिकारियों का दावा है कि लगभग एक महीने के अंदर सिग्नेचर ब्रिज का ऊपरी ढांचा दिखाई देने लगेगा। ब्रिज के कार्य को पूरा करने का लक्ष्य जून 2022 तक का रखा गया है। इसके बनने से नोएडा से ग्रेटर नोएडा वेस्ट आने वाले यात्रियों को काफी सहूलियत और सफर करने में आसानी होगी। 

फ्लाईओवर में केबल और स्टील का काम शुरू होगा 
सिग्नेचर ब्रिज को बनाने का कार्य काफी तेजी से किया जा रहा है। प्राधिकरण अधिकारियों ने बताया कि ब्रिज के साइड वाले दोनों पिलर साथ 7-7 मीटर ऊंचे बनकर तैयार हो गए हैं। इन पिलरों की जमीन के नीचे गहराई 4 मीटर रखी गई थी। अब मुख्य बीच वाले पिलर का काम ऊपर बढ़ने के साथ इस फ्लाईओवर में केबल और स्टील का काम भी शुरू किया जाएगा। इसके अलावा स्टील के स्पैन (पिलर के ऊपर सड़क के लिए रखे जाने वाले आधार) अहमदाबाद में बन रहे हैं। अहमदाबाद में 18 स्पैन बनवाए जा रहे हैं। जिनको अगले महीने मंगवा लिया जाएगा। इनकी जांच के लिए इंजीनियर अहमदाबाद में स्टील स्पैन के काम को देखने भी जाएंगे। 

21 मीटर तक पिलर बनाने के बाद तकनीकी रूप से काम में बदलाव 
इस फ्लाईओवर को दिल्ली के सिग्नेचर ब्रिज की तर्ज पर बनाया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि अभी यह 10 मीटर तक बन चुका है। अगर कोई व्यवधान नहीं आया तो 15 दिन में पूरा 38 मीटर बनेगा। लेकिन पहले 21 मीटर तक पिलर बनाने के बाद तकनीकी रूप से काम में बदलाव किया जाएगा। जिसके बाद केवल का कार्य शुरू किया जाएगा। 

ब्रिज पर छह लेन सड़क बनेगी 
प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि सिग्नेचर ब्रिज का कार्य 30 प्रतिशत पूरा हो चुका है। लेकिन केवल और स्पैन अलग जगह तैयार हो चुके हैं। इसको जोड़कर आकलन करें तो पूरी परियोजना का करीब 50 प्रतिशत काम पूरा हो गया है। सिगनेचर ब्रिज को 600 मीटर कहां बनाया जाएगा। इस ब्रिज पर छह लेन सड़क बनेगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.