सीएमओ के खिलाफ योगी आदित्यनाथ से शिकायत, गम्भीर आरोप लगे

गौतमबुद्ध नगर : सीएमओ के खिलाफ योगी आदित्यनाथ से शिकायत, गम्भीर आरोप लगे

सीएमओ के खिलाफ योगी आदित्यनाथ से शिकायत, गम्भीर आरोप लगे

Tricity Today | डाॅ.दीपक ओहरी

गौतमबुद्ध नगर में चरमराती स्वास्थ्य सेवाओं और सीएमओ के खराब स्वाभाव की शिकायत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को चिट्ठी के माध्यम से जिले में स्वास्थ्य, चिकित्सीय सेवा और शासन के आदेशों का पालन न होने के बारे में अवगत कराया गया है। यह शिकायत ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सामाजिक संस्था नेफोवा ने की है।

नेफोवा के अध्यक्ष ने बताया कि कोरोना की वजह से गौतमबुद्ध नगर जिले में स्थिति भयावह है। लोगों को बेड नहीं मिल रहे हैं। इंजेक्शन नहीं मिल रहे हैं। इस समय ऑक्सीजन की किल्लत है। जिले में स्वास्थ्य और चिकित्सीय सेवा पूरी तरह से धराशायी हो गयी है। संस्था के अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री खुद बीमार होने के बावजूद महामारी पर नियत्रण करने के लिए काम कर रहे हैं। दुख की बात यह है कि मुख्यमंत्री के आदेशों का जिले में पालन नहीं हो रहा है। 

शिकायत में कहा गया है कि मुख्यमंत्री ने जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के कई आदेश जारी किये, लेकिन जिले में स्थिति जस की तस है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी डीएम-सीएमओ को आदेश दिया था कि किसी भी अस्पताल से किसी मरीज को बिना इलाज के वापस ना भेजा जाए। सरकारी अस्पताल में जगह नहीं हो तो निजी अस्पताल में बेड दिलाया जाए। निजी अस्पतालों में भर्ती गंभीर मरीजों को मुफ्त रेमडेसिविर इंजेक्शन दिए जाएं। ऑक्सीजन की सुलभता सुनिश्चित करने के भी आदेश थे। लेकिन इन सभी आदेशों का जिले में पालन नहीं हो रहा। 

नेफोवा के उपाध्यक्ष का कहना है कि स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ जिले के सीएमओ डाॅ.दीपक ओहरी अपनी जिम्मेदारियों से भाग रहे हैं। जिले की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। किसी की सुनने को तैयार नहीं हैं। लगातार झूठे दावे कर रहे है। डाॅ.दीपक ओहरी पिछले साल इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती हो गए थे। जिससे सरकार की काफी किरकिरी करायी थी। अभी भी लगातार सरकार की किरकिरी करवा रहे हैं। सीएमओ गैर जिम्मेदाराना काम कर रहे हैं। इंजेक्शन के लिए रोती-गिड़गिड़ाती महिलाओं को मदद के बदले धमकी देना, सीएमओ कार्यालय के ही कर्मचारी का कालाबाजारी में लिप्त होना और आंकड़ों के साथ छेड़छाड़ करना प्रदेश सरकार व मुख्यमंत्री के छवि को धूमिल करना है।

 

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.