अग्निपथ के विरोध में कांग्रेस ने किया शांतिपूर्ण सत्याग्रह, वरिष्ठ नेताओं ने की अगुवाई 

Noida : अग्निपथ के विरोध में कांग्रेस ने किया शांतिपूर्ण सत्याग्रह, वरिष्ठ नेताओं ने की अगुवाई 

अग्निपथ के विरोध में कांग्रेस ने किया शांतिपूर्ण सत्याग्रह, वरिष्ठ नेताओं ने की अगुवाई 

Tricity Today | शांतिपूर्ण सत्याग्रह का आयोजन

Noida News : नोएडा महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रामकुमार तंवर के नेतृत्व में अग्निपथ के विरोध में शांतिपूर्ण सत्याग्रह का आयोजन सेक्टर 4, 9 की मेन मार्केट में किया गया। इस अवसर पर नोएडा के वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं ने सत्याग्रह की अगवाई की। जिसमें मुख्य रूप से पूर्व विध्याक राजेन्द्र सोलंकी, पूर्व अध्यक्ष प्रेम सिंह, वरिष्ठ कांग्रेस नेता कुंवर नूर मोहमद, वरिष्ठ कांग्रेसी और पूर्व अध्यक्ष रामकुमार, प्रदेश महासचिव विदित चौधरी, प्रदेश सचिव विनोद पांडेय, प्रदेश सचिव मुकेश यादव, प्रदेश कांग्रेस सदस्य देवेन्द्र भाटी ने किया। सत्याग्रह का आयोजन पीसीसी सदस्य फिरे सिंह नागर ने किया। 

महानगर अध्यक्ष ने कहा ...
इस अवसर पर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष रामकुमार तंवर ने कहा कि अग्निपथ के नाम पर इन भर्तियों को खत्म कर उनके ऊपर पाषाण प्रहार हुआ है। इतने सपनों को कुचल देना ठीक नहीं है। भारतीय सेनाओं के नियम से खिलवाड़ करना अनुचित है। 

सैन्य भर्ती को लेकर जो लापरवाह रवैया
प्रदेश महासचिव विदित चौधरी ने कहा कि सैन्य भर्ती को लेकर जो लापरवाह रवैया अपनाया जा रहा है, वो देश और युवाओं के भविष्य की रक्षा के लिए घातक साबित होगा। सेनाओं में रेग्युलर भर्ती रोक 4 साल के ठेके पर फौज भर्ती देश की सुरक्षा के लिए गलत संदेश है। चार साल की नौकरी के बाद भर्ती हुए युवाओं के भविष्य का क्या होगा?, इसका जबाब मोदी सरकार के पास नही है।

युवाओं के सपनों के साथ खिलवाड़
प्रेम सिंह नेता ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक रूप से युवाओं के लिए लड़ाई लड़ेगी। युवाओं के सपनों के साथ खिलवाड़ कांग्रेस पार्टी बर्दाश्त नही करेगी। जो रोज सुबह 4 बजकर उठकर देश की सेवा करने के सपनें के साथ दौड़ता है। हम उन तमाम युवा साथियों के हक के लिए कांग्रेस लड़ेगी।सरकार को इस युवा विरोधी स्कीम को वापस लेना होगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.