नोएडा के अनिल यादव को कांग्रेस ने दी बड़ी जिम्मेदारी, दिल्ली से करेंगे देश की राजनीति

Loksabha Election : नोएडा के अनिल यादव को कांग्रेस ने दी बड़ी जिम्मेदारी, दिल्ली से करेंगे देश की राजनीति

नोएडा के अनिल यादव को कांग्रेस ने दी बड़ी जिम्मेदारी, दिल्ली से करेंगे देश की राजनीति

Google Photo | अनिल यादव

Noida News : लोकसभा चुनाव 2024 से पहले उत्तर प्रदेश कांग्रेस (UP Congress) संगठन को मजबूत करने में जुटी हुई है। पार्टी धरातल के साथ-साथ सोशल मीडिया को भी मजबूत कर रही है। कांग्रेस ने नोएडा के अनिल यादव को दिल्ली लोकसभा चुनाव के लिए मीडिया विभाग का कोआर्डिनेटर नियुक्त किया है। इसकी घोषणा कांग्रेस मीडिया और कम्युनिकेशन 'विभाग के चेयरमैन पवन खेड़ा ने की।

संगठन को करेंगे मजबूत : अनिल यादव 
अनिल यादव ने ट्राइसिटी टुडे से बात करते हुए बताया कि पार्टी का पक्ष मजबूती के साथ सोशल मीडिया पर रखूंगा। सत्ता की नाकामियों को उजागर करूंगा। उनका मकसद सोशल मीडिया में संगठन को मजबूत करना है। आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को अधिक से अधिक सीट मिले, इसको लेकर अभी से तैयारी शुरू कर दी गई है। कांग्रेस की नीति को हर घर तक पहुंचाने का काम किया जाएगा। उन्होंने मीडिया विभाग का कोआर्डिनेटर बनाए जाने पर शेष नेतृत्व का आभार जताया है।

कौन हैं अनिल यादव 
अनिल यादव कांग्रेस की राष्ट्रीय मीडिया पैनलिस्ट हैं। वह नोएडा की रहने वाले हैं और उनकी राजनैतिक कर्मभूमि उत्तर प्रदेश है। इनकी पत्नी पंखुड़ी पाठक नोएडा से विधान सभा का चुनाव भी लड़ चुकी हैं। इससे पहले अनिल यादव समाजवादी पार्टी से जुड़े थे। लेकिन विगत विधानसभा चुनावों में उन्होंने कांग्रेस का दामन थाम लिया। अब वो कांग्रेस प्रवक्ता के साथ लोकसभा चुनाव में मीडिया विभाग की जिम्मेदारी भी संभालेंगे। अनिल यादव के सोशल मीडिया पर अच्छे खासे फॉलोअर्स हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.