कांग्रेस नेताओं ने किया हंगामा, कहा- केंद्र सरकारों के इशारों पर हुए हमारे बैंक खाते फ्रीज

नोएडा में भाजपा के खिलाफ जुलूस : कांग्रेस नेताओं ने किया हंगामा, कहा- केंद्र सरकारों के इशारों पर हुए हमारे बैंक खाते फ्रीज

कांग्रेस नेताओं ने किया हंगामा, कहा- केंद्र सरकारों के इशारों पर हुए हमारे बैंक खाते फ्रीज

Tricity Today | कांग्रेस नेताओं ने किया हंगामा

Noida News : गौतमबुद्ध नगर में कांग्रेस कमेटी के द्वारा भारतीय जनता पार्टी के विरोध में जुलूस निकाला गया। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ खूब नारेबाजी हुई। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि आयकर विभाग के द्वारा भाजपा के इशारों पर कांग्रेस पार्टी के बैंक खाते फ्रीज किया जा रहे हैं।

भाजपा पर साधा निशाना
इस दौरान रामकुमार तंवर ने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी से भाजपा डरी हुई है। तभी आए दिन ईडी और आयकर विभाग का सहारा लेकर विपक्षी पार्टी को दबाना चाहती है। इसलिए भाजपा सरकार के इशारे पर कांग्रेस पार्टी के बैंक खातों को फ्रीज कर रही है और बार-बार आयकर विभाग द्वारा नोटिस दिए जा रहे हैं। जिसकी हम घोर निंदा करते हैं। दिनेश शर्मा ने भाजपा सरकार के इस लोकतंत्र विरोधी मानसिकता का विरोध किया।

मौके पर ये लोग मौजूद रहे
इस मौके पर महानगर अध्यक्ष रामकुमार तंवर, जिला अध्यक्ष दिनेश शर्मा, जिला उपाध्यक्ष मुकेश शर्मा, महानगर उपाध्यक्ष हरेंद्र शर्मा, महासचिव जितेंद्र चौधरी, एससी-एसटी जिला अध्यक्ष धर्म सिंह जीनवाल, महिला अध्यक्ष राधा रानी, जिला उपाध्यक्ष नदी प्रधान, वसीम अहमद, जिला महासचिव ब्रह्मपाल भाटी, कैप्टन बाजवा, जिला उपाध्यक्ष आरपी सिंह, जिला उपाध्यक्ष धीर सिंह, जिला उपाध्यक्ष अरुण जिला, महासचिव दिनेश, जिला महासचिव मोहित, दादरी विधानसभा अध्यक्ष जीतू पंडित, राशिद अब्बासी, दादरी ब्लॉक अध्यक्ष सचिन शर्मा, जिला महासचिव महाराज सिंह और जिला महासचिव सचिन समेत भारी संख्या में कांग्रेस नेता मौजूद रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.