कांग्रेसियों ने केक काटकर प्रियंका गांधी का बनाया जन्मदिन

नोएडा : कांग्रेसियों ने केक काटकर प्रियंका गांधी का बनाया जन्मदिन

कांग्रेसियों ने केक काटकर प्रियंका गांधी का बनाया जन्मदिन

Tricity Today | प्रियंका गांधी का जन्मदिन।

Noida : बृहस्पतिवार को नोएडा महानगर अध्यक्ष राम कुमार तंवर के नेतृत्व में बिशनपुरा स्थित कांग्रेस कार्यालय पर प्रियंका गांधी का जन्मदिन मनाया। जहां प्रियंका गांधी केक काटकर लोगों में बाटा गया। नोएडा के साथ-साथ पूरे उत्तर प्रदेश में कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी का 52वां जन्मदिवस कांग्रेसियों ने बनाया है।

 लंबी आयु के लिए भगवान से प्रार्थना
रामकुमार तंवर ने कहा, “हमने बच्चों को मिठाई खिलाकर महासचिव और प्रभारी उत्तर प्रदेश प्रियंका गांधी का जन्मदिन हर्षोल्लास से मनाया। इस अवसर पर हम सबने उनकी लंबी आयु के लिए भगवान से प्रार्थना की। पार्टी की महासचिव और उत्तर प्रदेश कांग्रेस की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा की मेहनत की बदौलत जल्द ही उत्तर प्रदेश में कांग्रेस मजबूत होगी। यूपी के अंदर भारत जोड़ों यात्रा में उमड़ीं लाखों की भीड़ इस बात की गवाह है।”

यह कार्यकर्ता रहे उपस्थित
इस अवसर पर नोएडा महानगर उपाध्यक्ष हरेन्द्र शर्मा, पीसीसी सदस्य रिज़वान चौधरी, पीसीसी सोनू खारी प्रधान, महासचिव जितेंद्र चौधरी, धर्मेन्द्र गुर्जर, विकास कुमार, ललित शर्मा, दिनेश कुमार, महेश गुर्जर, विशाल नागर, कवीन्द्र तंवर, अमित बंगाली, अरुण टोंगर आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.