कांग्रेसियों ने किया हवन-पूजन, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी के स्वस्थ होने की कामना

नोएडा : कांग्रेसियों ने किया हवन-पूजन, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी के स्वस्थ होने की कामना

कांग्रेसियों ने किया हवन-पूजन, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी के स्वस्थ होने की कामना

Tricity Today | कांग्रेसियों ने किया हवन-पूजन

Noida : रविवार को महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राम कुमार तंवर के नेतृत्व में बिशनपुरा सेक्टर बिशनपुरा सेक्टर-58 स्थित कार्यालय पर हवन पूजन का आयोजन किया गया। यह हवन पूजन कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और राष्ट्रीय महासचिव व प्रभारी उत्तर प्रदेश प्रियंका गांधी के स्वस्थ को जल्द होने के लिए किया गया। दरअसल, कांग्रेस के दोनों दिग्गज नेता कोरोना संक्रमित है।

लंबी आयु की कामना
महानगर अध्यक्ष रामकुमार तंवर ने कहा कि इस महामारी के दौर में हम लोगों को बहुत ही अप्रिय समाचार सुनने को मिल रहे है, ऐसा ही दुःखद समाचार दुबारा मिला है की कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी और राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी अस्वस्थ है, दोनों नेता कोरोना से संक्रमित है। इस लिए हम सब ने हवन पूजन कर जल्द स्वस्थ होने की और उनकी लम्बी आयु के लिए भगवान से प्रार्थना की।

यह लोग रहे उपस्थित
इस अवसर पर महानगर उपाध्यक्ष हरेंद्र शर्मा, महानगर उपाध्यक्ष रिज़वान चौधरी, महासचिव सोनू प्रधान, कोषाध्यक्ष रामकुमार शर्मा, महासचिव एसकेएस राणा, आरके प्रथम, महासचिव जितेन्द्र चौधरी, रीना राउ, रीमा इयेर, महासचिव रूबी चौहान, एसके पलटा, अवनीश तंवर, दुली तंवर, करन वर्मा, नकुल चौधरी, आदर्श मोर्या, अमन, भाग़ेश कुमार, दीपकमल, गायत्री सेनी, हर्षित अरोरा, पवित्र लालवानी, श्रेय यादव, विधिशा पाहवा, शिव कुमार आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.