गुर्जर समाज को साधने गौतमबुद्ध नगर आए कांग्रेस के पायलट, ओवैसी पर हुए हमले को लेकर की यह बड़ी बात

नोएडा में सचिन पायलट : गुर्जर समाज को साधने गौतमबुद्ध नगर आए कांग्रेस के पायलट, ओवैसी पर हुए हमले को लेकर की यह बड़ी बात

गुर्जर समाज को साधने गौतमबुद्ध नगर आए कांग्रेस के पायलट, ओवैसी पर हुए हमले को लेकर की यह बड़ी बात

Tricity Today | सचिन पायलट ओवैसी पर हुए हमले को लेकर की बात

Noida News : गुर्जर समाज के बड़े नेता और राजस्थान के उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट शुक्रवार को नोएडा पहुंचे। यूपी विधानसभा चुनाव में गौतमबुद्ध नगर की तीनों विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने वाले कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए वोट मांगने सचिन पायलट जनपद में आए हैं। नोएडा डीएनडी बॉर्डर पर सचिन पायलट का कांग्रेसियों ने स्वागत किया। इस दौरान सचिन पायलट ने मीडिया से बात करते हुए भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है। उन्होंने असदुद्दीन ओवैसी पर हुए हमले को लेकर भी टिप्पणी की है।

"जमीनी मुद्दों पर कांग्रेस लड़ रही चुनाव"
सचिन पायलट ने मीडिया से बात करते हुए कहा, "कांग्रेस पूरी ताकत के साथ उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ रही हैं। कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी दिन-रात मेहनत करके घर-घर जाकर वोट मांग रही हैं। प्रियंका गांधी जमीनी मुद्दों पर चुनाव लड़ रही हैं। प्रियंका गांधी और कांग्रेस आम जनता और महिलाओं के उत्थान के बारे में सोचती हैं और इन्हीं मुद्दों पर कांग्रेस उत्तर प्रदेश समेत सभी पांचों राज्यों में विधानसभा चुनाव लड़ रही हैं।"

"भाजपा हिंदू-मुस्लिम पर लड़ती है चुनाव"
सचिन पायलट ने कहा, "उत्तर प्रदेश में डबल इंजन की सरकार फेल हो चुकी है। उत्तर प्रदेश और पूरे देश में लोग परेशान हैं। भारतीय जनता पार्टी हिंदू-मुस्लिम पर चुनाव लड़ती हैं और इस बात को उत्तर प्रदेश की जनता समझ चुकी है। इस बार उत्तर प्रदेश से भारतीय जनता पार्टी का सफाया है। उत्तर प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है और यह बदलाव कांग्रेस लेकर आएगी। कांग्रेस ने हमेशा जमीनी स्तर पर कार्य किया है।"

"राहुल गांधी ने बिल्कुल सही बयान दिया"
उन्होंने कहा, "राहुल गांधी ने बिल्कुल सही बयान दिया है कि आज भारत दो हिस्सों में बट गया है। भारत अमीर व गरीब के हिस्सों में बट गया है और दोनों में अंतर काफी तेजी के साथ बढ़ता जा रहा है। राहुल गांधी के इस बयान को नेता और विपक्ष गलत ठहरा रहे हैं, लेकिन यह बिल्कुल सही है। राहुल गांधी के बयान को विपक्ष दबाना चाहता है, जो बिल्कुल गलत है। भारतीय जनता पार्टी पूरी तरीके से फेल हो चुकी है। उत्तर प्रदेश में बेरोजगारी काफी ज्यादा बढ़ गई है।"

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.