कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाई राजेश पायलट की जयंती, श्रद्धांजलि देकर किया याद

Noida News : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाई राजेश पायलट की जयंती, श्रद्धांजलि देकर किया याद

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाई राजेश पायलट की जयंती, श्रद्धांजलि देकर किया याद

Tricity Today | राजेश पायलट की जयंती

Noida : किसानों के दुःख-दर्द में हर समय तत्पर रहने वाले और सदैव उनके हितों के लिए संघर्ष करने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं किसान नेता स्व.राजेश पायलट की जयंती मनाई गई। जो नोएडा महानगर अध्यक्ष राम कुमार तंवर के नेतृत्व में बिशनपुरा स्थित महानगर कांग्रेस कार्यालय पर हुई।

एयरफोर्स के जांबाज पायलट
महानगर अध्यक्ष रामकुमार तंवर ने कहा कि वे इंडियन एयरफोर्स के एक जांबाज पायलट थे। 1971 के भारत-पाक युद्ध में उन्होंने अदम्य साहस का परिचय देकर पाकिस्तानी सेना के दांत खट्टे कर दिए। 1980 में जनसेवा को लक्ष्य बनाकर उन्होंने राजनीति में कदम रखा और अपना पूरा जीवन जनकल्याण में समर्पित कर दिया। गांव, गरीब, मजदूर, किसान, ग्रामीण उनके विचारों के केंद्र में थे। 1980 में पहली बार भरतपुर से सांसद बने 1984, 1991, 1996, 1998 और 1999 में दौसा से संसद पहुंचे। राजेश पायलट ने विभिन्न महत्वपूर्ण मंत्रालयों में केंद्रीय मंत्री के पद पर रहकर देश के विकास में अपना अमूल्य योगदान दिया है।

यह कार्यकर्ता रहे उपस्थित
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य फिरे सिंह नागर, पीसीसी सदस्य रिज़वान चौधरी, महानगर उपाध्यक्ष हरेन्द्र शर्मा, महासचिव जितेन्द्र चौधरी, पीसीसी सदस्य सोनू खारी, शाहिद सिद्दीक़ी, देवेन्द्र कश्यप, मुकुल शर्मा, दिनेश यादव, अनिल गुर्जर, हर्षवर्धन, राजकुमार शर्मा, अज़ीम सिद्दीक़ी, युगल किशोर, धर्मेन्द्र गुर्जर आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.