नोएडा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पंडित जवाहरलाल नेहरू को किया याद, 59वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

Nehru Death Anniversary : नोएडा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पंडित जवाहरलाल नेहरू को किया याद, 59वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

नोएडा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पंडित जवाहरलाल नेहरू को किया याद, 59वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

Tricity Today | कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पंडित जवाहरलाल नेहरू को किया याद

Noida News : 27 मई को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरू की 59वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर महानगर कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर महानगर अध्यक्ष रामकुमार तंवर की अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

“धर्मनिरपेक्ष गुटनिरपेक्ष विचार को आगे बढ़ाया”
इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष रामकुमार तंवर ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू ने इस देश की नीव सर्वधर्म समभाव के आधार पर आधुनिक भारत के निर्माण के लिए रखी थी। जिसका स्वरूप आज देश के सामने हैं। उपाध्यक्ष फिरे सिंह नागर ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू निर्भीक निडर धर्मनिरपेक्ष गुटनिरपेक्ष विचार को आगे बढ़ाने वाले नेता और देश की बुनियाद को जाति और धर्म विहीन रखने वाले नेता थे। पीसीसी सदस्य रिजवान चौधरी ने कहा कि नेहरू के बिना भारत की कल्पना भी नहीं की जा सकती।

यह कार्यकर्ता रहे मौजूद
इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष रामकुमार तंवर, ओबीसी प्रदेश उपाध्यक्ष फिरे सिंह नागर, पीसीसी सदस्य रिज़वान चौधरी, उपाध्यक्ष हरेन्द्र शर्मा, पीसीसी सदस्य उषा देवी, किरन देवी, रामदेवी अवनिष तंवर, पुनीत तंवर, निशांत नागर, पंकज कुमार, श्रेय यादव, आदर्श वर्मा, अभिषेक, शिवम तंवर, शिव कुमार, नीतेश तंवर, कैलाश कुमार, निरंजन सिंह, विकास यादव, नितिन कुमार आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.