कांग्रेसियों ने मनाई राजीव गांधी की जयंती, रामकुमार तंवर ने गिनाईं उपलब्धियां

Noida News : कांग्रेसियों ने मनाई राजीव गांधी की जयंती, रामकुमार तंवर ने गिनाईं उपलब्धियां

कांग्रेसियों ने मनाई राजीव गांधी की जयंती, रामकुमार तंवर ने गिनाईं उपलब्धियां

Tricity Today | कांग्रेसियों ने मनाई राजीव गांधी की जयंती

Noida News : नोएडा महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामकुमार तंवर के नेतृत्व में भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की 79वीं जयंती मनाई गई। कांग्रेसियों ने कांशीराम आवास विकास कॉलोनी सेक्टर-45 में भूखों को भोजन कराया। इस दौरान पार्टी सदस्यों ने राजीव गांधी के जीवन गाथा पर प्रकाश डाला।

नवोदय विद्यालय भी राजीव गांधी की देन
रामकुमार तंवर ने कहा कि सन् 80 के दौर में जब दुनिया अपने तौर-तरीके तेजी से बदल रही थी। उस समय भारत की सत्ता राजीव गांधी ने संभाली थी। सरकार में आते वक्त उनके हृदय में मां को खोने का अपार दुख था, परंतु इसका असर उनकी कार्यशैली पर नहीं पड़ा। इसका जीवंत प्रमाण उनके कार्यकाल की वो उपलब्धियां हैं, जो उनके नेतृत्व में इस देश को हासिल हुई। इनका महत्वपूर्ण कार्य भारत देश के लिए यह है, जैसे पंचायती राज में राजीव ने गांवों को संवैधानिक दर्जा देने का बड़ा फैसला किया। नवोदय विद्यालयों की स्थापना भी 1986 में घोषित शिक्षा नीति के तहत हुई। 

असम समझौते के सूत्रधार
कांग्रेस नेता ने कहा कि एएएसयू और एएजीएसपी के बीच 1979 में आंदोलन के निवारण के लिए असम समझौता हुआ। दलितों पर अत्याचारों का निवारण अधिनियम 11 सितम्बर 1989 राजीव के द्वारा पारित किया गया। इस अधिनय्म के पारित होने से देश में दलितों का उत्पीड़न, आर्थिक और मानसिक शोषण बंद हुआ। 

राजीव गांधी ने बनाए ये कानून
पीसीसी सदस्य रिजवान चौधरी ने कहा कि नशे में डूबते युवाओं को बचाने के लिए राजीव गांधी ने महत्वपूर्ण एक्ट बनाया, जो आज नशे के कारोबारियों के लिए काल साबित हो रहा है। उपाध्यक्ष हरेन्द्र शर्मा ने कहा कि एक पार्टी छोड़कर दूसरी पार्टी में धोखा देकर जाने वालों के विरुद्ध कानून बना। 1988 में बेनामी सम्पत्ति वालों पर भी नकेल कसी गई। 1985-86 में इन्दिरा आवास योजना शुरु हुई, इसमें गरीबों को मुफ्त में मकान बनाकर दिए गए।

संचार क्रांति के जनक थे राजीव गांधी
पीसीसी सदस्य सोनू खारी ने कहा कि हमारे देश में संचार क्रांति के जनक भी राजीव ही माने जाते हैं। इन्होंने एमटीएनएल और बीएसएनएल का नेटवर्क देशहित में खड़ा किया। महासचिव जितेन्द्र चौधरी ने कहा कि राजीव का मानना था कि देश की युवा पीढ़ी को आगे बढ़ाने के लिए कम्प्यूटर की शिक्षा जरूरी है। सचिव शाहिद सिद्दीकी ने कहा कि युग पुरुष राजीव के कार्यकाल की ये ढेर सारी उपलब्धियां उनके राजनैतिक जीवन की झांकी मात्र है, जो उनकी दृष्टि और देश को प्रगति के पथ पर आगे ले जाने की गहरी अकांक्षा का प्रतीक है।

कार्यक्रम में ये भी रहे शामिल
कार्यक्रम में पीसीसी सदस्य फिरे सिंह नागर, एआईपीसी सदस्य रोहित सप्रा, एआईसीसी सदस्य सोनू खारी, महासचिव शाहिद सिद्दीकी, योगेन जेठी, सुधीर अलहवत, रीटा, ओबीसी जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र भाटी, महानगर उपाध्यक्ष हरेन्द्र शर्मा, रमेश यादव, महानगर महासचिव जितेंद्र चौधरी, एसकेएस पलटा, मधुराज महासचिव, प्रशांत कुमार, अवनीश तंवर, अभिषेक गुर्जर, शिवम चौधरी, अनिकेत तंवर, निशांत नागर, पुनीत तंवर, सनी तंवर आदि शामिल हुए।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.