कांग्रेसियों ने धूमधाम से मनाया सचिन पायलट का जन्मदिन

Noida News : कांग्रेसियों ने धूमधाम से मनाया सचिन पायलट का जन्मदिन

कांग्रेसियों ने धूमधाम से मनाया सचिन पायलट का जन्मदिन

Tricity Today | कांग्रेसियों ने धूमधाम से मनाया सचिन पायलट का जन्मदिन

Noida News : नोएडा महानगर कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में गुरुवार को कांग्रेसियों ने राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। इस दौरान कांग्रेसियों ने लड्डू और मिठाई बांटी और कांग्रेस नेता सचिन पायलट को देश के युवाओं का आदर्श बताया।

नोएडा कांग्रेस कार्यालय पर हुआ कार्यक्रम
राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री, राजस्थान कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट का 46वें जन्मदिन पर गुरुवार को नोएडा महानगर कांग्रेस कार्यालय पर महानगर के अध्यक्ष राजकुमार तंवर के नेतृत्व में कांग्रेसी एकत्र हुए। इस दौरान कांग्रेसियों ने लड्डू और मिठाई बांटकर उनका जन्मदिन मनाया और जन्मदिन की बधाई दी। कांग्रेस नेता राजकुमार तंवर ने कहा कि सचिन पायलट को देश में कश्मीर से कन्याकुमारी तक युवा अपना आदर्श मानते हैं। देश के हर कोने में सचिन पायलट की एक जैसी लोकप्रियता है। सचिन पायलट का पैतृक गांव वैदपुरा है, जो गौतमबुद्ध नगर में ही पड़ता है। इसके कारण गौतमबुद्ध नगर जनपद में भी उनकी अच्छी खासी लोकप्रियता है।

ये लोग रहे मौजूद 
इस अवसर पर नोएडा महानगर उपाध्यक्ष हरेन्द्र शर्मा, उपाध्यक्ष रिज़वान चौधरी, महासचिव मधुराज, जितेन्द्र चौधरी, सचिव शाहिद खान, सचिन तंवर, उषा देवी, रूबी चौहान, अवनीश तंवर, दुली तंवर, निशान्त नागर, शिव कुमार, धर्मेन्द्र गुर्जर, करण वर्मा, आदर्श कुमार, दीपकमल और नकुल चौहान आदि कार्यकर्ता मोजूद रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.