फिल्म सिटी में निजी चैनल के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया हंगामा, दर्जनों कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया

NOIDA BREAKING : फिल्म सिटी में निजी चैनल के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया हंगामा, दर्जनों कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया

फिल्म सिटी में निजी चैनल के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया हंगामा, दर्जनों कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया

Tricity Today | मौके पर पहुंची पुलिस

Noida : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को एक निजी चैनल के खिलाफ नोएडा सेक्टर-16A फिल्म सिटी में जमकर हंगामा किया। जिसके बाद नोएडा पुलिस मौके पर पहुंची और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर हंगामा शांत करवाया।

कांग्रेसियों ने क्यों किया हंगामा
दरअसल, राहुल गांधी अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड के दौरे पर हैं। शुक्रवार को मीडिया से बात करते हुए राहुल गांधी ने अपने वायनाड के दफ्तर में हुए तोड़फोड़ को लेकर कहा कि दफ्तर में तोड़फोड़ करने वाले बच्चे हैं, जिसके बाद एक निजी चैनल ने उदयपुर की घटना के आरोपियों के संदर्भ में राहुल गांधी की बच्चों वाला बयान चला दिया। वीडियो वायरल हो गया, लोग शेयर करने लगे, जिसके बाद कांग्रेस हरकत में आई और ओरिजिनल वीडियो शेयर कर सच्चाई बताई। इसी को लेकर शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निजी चैनल के दफ्तर के बाहर जमकर हंगामा काटा। हंगामा देख नोएडा पुलिस मौके पर पहुंची और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर प्रदर्शन शांत करवाया। 

कई दर्जन कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया
कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान भारी पुलिस फोर्स फिल्म सिटी पहुंच गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर हंगामा शांत करवाया। इस दौरान एडिशनल डीसीपी नोएडा रणविजय सिंह भी मौजूद रहे। हालांकि, पुलिस के अधिकारी फिलहाल कुछ भी कहने से बच रहे हैं, लेकिन जानकारी के मुताबिक पुलिस कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार की कार्रवाई की जा सकती हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.