सेक्टर-75 में छठ पूजा की तैयारियां तेज, अंतिम चरण में घाट का निर्माण

Noida News : सेक्टर-75 में छठ पूजा की तैयारियां तेज, अंतिम चरण में घाट का निर्माण

सेक्टर-75 में छठ पूजा की तैयारियां तेज, अंतिम चरण में घाट का निर्माण

Tricity Today | घाट का निर्माण

Noida News : सूर्योपासना के महान पर्व छठ की तैयारियां सेक्टर-75 में जोर-शोर से चल रही हैं।महोत्सव की आयोजक संस्था श्री सूर्यदेव पूजा समिति नोएडा के अध्यक्ष मुन्ना कुमार शर्मा ने बताया कि समिति द्वारा भगवान सूर्य को अर्घ्य देने सेक्टर-75 स्थित गोल्फ सिटी, प्लाट नंबर-8 के सेंट्रल पार्क में 60 फीट लंबा, 25 फीट चौड़ा और 4 फीट गहरा छठ घाट का निर्माण चल रहा है। निर्माण कार्य अब अंतिम चरण में है। छठ घाट में अर्घ्य के लिए शुद्ध जल की व्यवस्था की जायेगी। घाट पर प्रकाश की उत्तम व्यवस्था रहेगी। घाट और पार्क को साफ-सुथरा किया जाएगा।

19 नवंबर की शाम होगा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम
समिति नोएडा के अध्यक्ष मुन्ना कुमार शर्मा ने बताया कि 19 नवंबर की शाम अस्ताचलगामी भगवान सूर्यदेव को अर्घ्य प्रदान करने के बाद सेक्टर-75 के सेंट्रल पार्क में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया जाएगा। हिंदी, भोजपुरी, मैथिली, अंगिका, मगही, पंजाबी सहित विभिन्न लोक भाषाओं में गीत और संगीत का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। सुर संग्राम विजेता एवं प्रख्यात भोजपुरी गायक वीरेंद्र भारती, भोजपुरी गायिका पूनम पांडे, प्रख्यात हिंदी गायक एसडी सिंह, भजन गायिका मोनिका वर्मा आदि द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य प्रस्तुतीकरण किया जाएगा।

बैठक में ये लोग रहे मौजूद
महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा के लिए श्री सूर्यदेव पूजा समिति की बैठक हुई, जिसमें समिति के अध्यक्ष मुन्ना कुमार शर्मा, बसंत उपाध्याय, संयोजक ओपी तिवारी, महासचिव राजीव त्यागी, कोषाध्यक्ष प्रभात राय, एओए अध्यक्ष मल्लिकेश्वर झा, एओए के सदस्य सुनील अग्रवाल, उपाध्यक्ष डॉ. शशांक शेखर, सुशील श्रीवास्तव, अमरीश श्रीवास्तव, मधुरेंद्र सिंह, राजीव मिश्रा, आरके श्रीवास्तव, अतुल जैन, ज्ञानेश मिश्रा, वीएन अग्रवाल, विनय ठाकुर, किरण कुमार, मनीष झा, विनोद श्रीवास्तव, प्रभात चंदन और चंदन झा आदि उपस्थित थे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.