नोएडा अथॉरिटी से सवाल कब पूरी होगी भंगेल एलिवेटेड रोड

समय के साथ बढ़ती चली गयी लागत : नोएडा अथॉरिटी से सवाल कब पूरी होगी भंगेल एलिवेटेड रोड

नोएडा अथॉरिटी से सवाल कब पूरी होगी भंगेल एलिवेटेड रोड

Tricity Today | Bhangel elevated road

Noida News : तीन वर्षों से बन रही भंगेल एलिवेटेड रोड (Bhangel elevated road) का काम अब भी जारी है। अधिकारियों की मानें तो जून-2024 तक इसका काम पूरा हो जाएगा। सोमवार को प्रदेश के राज्य मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री कुंवर बृजेश सिंह (Kunwar Brijesh Singh) ने बताया कि जून-2024 तक काम पूरा हो जाएगा। इस पर यातायात शुरू होने से जाम से त्रस्त लोगों को राहत मिलेगी। 

बिना किसी सुरक्षा व्यवस्था के चल रहा निर्माण
भंगेल मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज गोयल ने बताया कि सेतु निगम को रकम मिलने के बाद इसका काम दिन रात चल रहा है। चारों तरफ सब्जी मंडी लगी रहती है। ऊपर निर्माण का काम चलता रहता है। भंगेल सलारपुर की आबादी बहुत है। यह फेस दो के सबसे नजदीक का गांव है। सुबह शाम लोगों की भीड़ होने पर यहां अक्सर जाम लगा रहता है। ऐसे में एक्सीडेंट का खतरा बहुत अधिक बढ़ जाता है, लेकिन इसका भी इंतजाम नहीं किया जा रहा है। उनका कहना है कि दुर्भाग्यवश अगर कोई दुर्घटना हो जाती है तो काम भी फिर ठप पड़ जाएगा। 

राज्य मंत्री कुंवर ब्रजेश सिंह निरीक्षण 
सोमवार को राज्य मंत्री कुंवर ब्रजेश सिंह ने भंगेल एलिवेटेड रोड के निर्माण का निरीक्षण किया। इस दौरान सेतु निगम और प्राधिकरण के अधिकारी मौजूद थे। सेतु निगम के अधिकारियों की तरफ से मंत्री को काम से संबंधित अपडेट दिया गया। कुछ जगह जाकर मंत्री ने चल रहे कामकाज को भी देखा। राज्य मंत्री कुंवर ब्रजेश सिंह के पास पीडब्ल्यूडी विभाग का चार्ज है। यह विभाग ही उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम के माध्यम से भंगेल एलिवेटेड रोड का निर्माण करा रहा है। 

139 करोड़ रुपये लागत बढ़ गई
प्राधिकरण और सेतु निगम के बीच आपसी सहमति से अतिरिक्त 139 करोड़ रुपये लागत तय की जा चुकी है। अभी तक एलिवेटेड रोड की कुल लागत 468 करोड़ रुपये तय है। सेतु निगम निर्माण सामग्री के रेट बढ़ने के कारण प्राधिकरण से अतिरिक्त रुपये मांग रहा था। अब प्राधिकरण और सेतु निगम के बीच 97 करोड़ के अलावा 48 की बजाए 42 करोड़ रुपये देने पर सहमति बनी। नोएडा प्राधिकरण ने 15 करोड़ रुपये दे भी दिए हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.