डीएनडी से यमुना नदी में युवक ने लगाई छलांग, पुलिस ने रेस्क्यू कर निकाली लाश

दिल्ली से बड़ी खबर : डीएनडी से यमुना नदी में युवक ने लगाई छलांग, पुलिस ने रेस्क्यू कर निकाली लाश

डीएनडी से यमुना नदी में युवक ने लगाई छलांग, पुलिस ने रेस्क्यू कर निकाली लाश

Tricity Today | यमुना नदी में रेस्क्यू जारी

Delhi|Noida : नोएडा डीएनडी से बड़ी खबर सामने आ रही है। डीएनडी के यमुना नदी पुल से एक युवक की कूदने की सूचना है। चश्मदीदों के मुताबिक, युवक बाइक पर सवार होकर आया हुआ था। उसने फिर बाइक को रोककर यमुना नदी के पुल से छलांग लगा दी। इसके बाद वहां से गुजर रहे लोगों ने सूचना पुलिस को दी है। मौके पर पहुंची दिल्ली पुलिस युवक की तलाश में जुट गई है।

करीब एक बजकर 45 मिनट की घटना
दिल्ली पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा कि आज दोपहर करीब एक बजकर 45 मिनट पर सनलाइट कॉलोनी पुलिस स्टेशन में डीएनडी फ्लाईओवर से यमुना नदी में एक शख्स के छलांग लगाने की सूचना मिली। पुलिस को जैसे ही मामले की सूचना मिली, तुरंत इंवेस्टिगेशन ऑफिस घटना स्थल पर पहुंचे। यमुना नदी से एक अज्ञात शख्स की बॉडी को रिकवर किया गया है और डेड बॉडी के पास से कोई भी दस्तावेज बरामद नहीं हुआ है।

पुलिस ने बाइक का लगाया पता
पुलिस ने बताया कि डीएनडी फ्लाईओवर के यमुना नदी के पुल पर पुलिस को एक बाइक बरामद हुई है। इस बाइक का नंबर DL 9S BP 6693 नंबर है। यह बाइक राजू कुमार पिता भागनारायण के नाम पर रजिस्टर्ड है। उसका पता अभी तक नहीं लगा है। फिलहाल, पुलिस ने 174 सीआरपीसी की धारा के तहत जांच शुरू कर दी है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.