₹1.62 करोड़ की ठगी करने वाली 8 लड़कियों को कोर्ट ने दी जमानत, 4 दिनों पहले हुई थी अरेस्ट

नोएडा से बड़ी खबर : ₹1.62 करोड़ की ठगी करने वाली 8 लड़कियों को कोर्ट ने दी जमानत, 4 दिनों पहले हुई थी अरेस्ट

₹1.62 करोड़ की ठगी करने वाली 8 लड़कियों को कोर्ट ने दी जमानत, 4 दिनों पहले हुई थी अरेस्ट

Tricity Today | 4 दिनों पहले हुई थी अरेस्ट

Noida News : 4 दिनों पहले नोएडा पुलिस ने एक फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश करते हुए 10 लड़कियों और 6 लड़कों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी होने के 4 दिनों बाद ही गौतमबुद्ध नगर जिला न्यायालय ने इनमें से 8 लड़कियों और 3 लड़कों को जमानत दे दी है। नोएडा पुलिस ने गाजियाबाद जाकर इन शातिर लोगों को गिरफ्तार किया था। यह लोग अभी तक सैकड़ों लोगों से करोड़ों रुपए की ठगी कर चुके हैं। इस गैंग की लड़कियां काफी शातिर है, जो रिटायर अधिकारियों को अपना शिकार बनाती थी।

क्या है पूरा मामला
नोएडा के एडिशनल डीसीपी रणविजय सिंह ने जानकारी देते 4 दिनों पहले बताया था कि पुलिस ने एक गैंग के 16 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिन्होंने बंद बीमा पॉलिसी खुलवाने का झांसा देकर एक एनटीपीसी के रिटायर अधिकारी से 1.62 करोड़ रुपए की ठगी की थी। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर गाजियाबाद से गैंग का पर्दाफाश करते हुए 10 लड़कियों और 6 लड़कों को गिरफ्तार किया था। जांच में पता चला था कि यह लड़कियां अधिकारियों को कॉल करके अपनी बातों में फंसा लेती हैं और फिर उनसे बंद बीमा पॉलिसी को खुलवाने का झांसा देकर करोड़ों रुपए की ठगी कर लेती है।

इनको मिली जमानत
  1. सोनू
  2. रोहित कटारिया
  3. अश्वनी कुमार
  4. नीलेश
  5. अजय
  6. संध्या
  7. संजना
  8. श्रुति
  9. अंजलि
  10. मोहिनी
  11. केसर
  12. बरखा

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.