कोर्ट ने श्रीकांत त्यागी की जमानत अर्जी पर फैसला सुरक्षित रखा, कल होगी सुनवाई

नोएडा से बड़ी खबर : कोर्ट ने श्रीकांत त्यागी की जमानत अर्जी पर फैसला सुरक्षित रखा, कल होगी सुनवाई

कोर्ट ने श्रीकांत त्यागी की जमानत अर्जी पर फैसला सुरक्षित रखा, कल होगी सुनवाई

Tricity Today | श्रीकांत त्यागी

Gautam Budda Nagar News : श्रीकांत त्यागी की ओर से मंगलवार को गौतमबुद्ध नगर जिला अदालत में दाखिल आत्मसमर्पण और जमानत अर्जी पर सुनवाई की गई। अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया है। अभियोजन से कहा है कि जांच अधिकारी अपनी रिपोर्ट दें। मामले में कल फिर सुनवाई होगी। मंगलवार को अपर सिविल जज नूपुर श्रीवास्तव की अदालत में सुनवाई हुई। इसी अदालत में श्रीकांत की ओर से आत्मसमर्पण करने के लिए अर्जी दी गई थी। उस अर्जी पर कोर्ट ने 10 अगस्त की तारीख लगाई थी। इससे पहले ही 9 अगस्त को श्रीकांत की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

आपको बता दें कि श्रीकांत की गिरफ्तारी मंगलवार की सुबह करीब 11:30 बजे हुई। श्रीकांत त्यागी के वकील ने गौतमबुद्ध नगर जिला न्यायालय में उसकी जमानत याचिका की अर्जी दाखिल की थी। जिला न्यायालय ने मंगलवार को इस मामले में आदेश सुनाते हुए श्रीकांत त्यागी को जेल भेज दिया, लेकिन उसकी जमानत की याचिका को सुरक्षित रख लिया। अब इस मामले में बुधवार को सुनवाई होगी। यानी कि श्रीकांत त्यागी की 2 रात जेल में कटने के बाद गुरुवार को उसकी जमानत याचिका पर सुनवाई होगी।

श्रीकांत त्यागी के वकील ने कोर्ट के सामने रखा अपना पक्ष
श्रीकांत त्यागी के वकील ने जमानत याचिका दाखिल करते हुए कोर्ट से कहा है कि श्रीकांत त्यागी का इतना कसूर है कि उसने महिला के साथ बदतमीजी की है, लेकिन इस मामले का राजनीतिकरण किया गया है। इसलिए कोर्ट इस मामले में श्रीकांत त्यागी को जमानत दे। इसके अलावा बचाव पक्ष ने यह भी कहा है कि मामले का राजनीतिकरण होने के कारण अभियुक्त डर गया था और वह इसी वजह से भाग रहा था। हालांकि, अभियुक्त श्रीकांत ने इस मामले में महिला से माफी भी मांगी है। इसलिए श्रीकांत को जमानत दी जाए।

पुलिस ने कोर्ट को श्रीकांत का आपराधिक इतिहास बताया
मंगलवार को जब कोर्ट के सामने श्रीकांत त्यागी पेश हुआ था तो अभियोजन ने अदालत को बताया था कि श्रीकांत और उसके साथी गंभीर प्रवर्ति के अपराधी हैं। इन्होंने कानून के नियमों का उल्लंघन किया है। इसलिए श्रीकांत को जमानत देना उचित नहीं होगा। नोएडा पुलिस ने श्रीकांत त्यागी का अपराधिक इतिहास भी अदालत के सामने पेश किया है।

नोएडा पुलिस ने शासन को भेजी पूरे मामले की रिपोर्ट
इस मामले में नोएडा पुलिस द्वारा पूरी रिपोर्ट उत्तर प्रदेश शासन और उत्तर प्रदेश के डीजीपी को भेज दी गई है। जिसमें यह बताया गया है कि पुलिस ने प्रशासन के साथ मिलकर श्रीकांत त्यागी के खिलाफ क्या-क्या कार्रवाई की है। इसके अलावा नोएडा पुलिस ने अपनी रिपोर्ट में यह भी पेश किया है कि आखिरकार किस तरीके से पुलिस ने श्रीकांत त्यागी को गिरफ्तार किया है। नोएडा अथॉरिटी ने श्रीकांत त्यागी द्वारा किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाया गया है। इसकी जानकारी भी उत्तर प्रदेश शासन को नोएडा अथॉरिटी द्वारा भेज दी गई है। आपको बता दें कि इस मामले में उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी ने 24 घंटे के भीतर नोएडा पुलिस और जिला प्रशासन से श्रीकांत मामले को लेकर पूरी रिपोर्ट मांगी थी।

श्रीकांत ने पीड़ित महिला को बहन बोलकर मांगी माफी
गिरफ्तारी होने के बाद श्रीकांत त्यागी ने महिला से माफी मांगी है। इसके अलावा श्रीकांत त्यागी ने पीड़ित महिला को बहन भी बोला है। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया के जरिए सामने आया है। श्रीकांत त्यागी ने इस बात को स्वीकार किया है कि उसने गुस्से में महिला के साथ बदतमीजी की है और उसको ऐसा नहीं करना चाहिए था। फिलहाल श्रीकांत लुक्सर जेल में बंद है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.