विधायक पंकज सिंह की पहल पर कोविड टेस्ट कैंप लगे, 250 लोगों की हुई जांच

जिम्मेदारी : विधायक पंकज सिंह की पहल पर कोविड टेस्ट कैंप लगे, 250 लोगों की हुई जांच

विधायक पंकज सिंह की पहल पर कोविड टेस्ट कैंप लगे, 250 लोगों की हुई जांच

Tricity Today | 250 लोगों की हुई जांच

नोएडा से भाजपा विधायक पंकज सिंह की पहल पर पार्टी की तरफ से कई इलाक़ों में निशुल्क कोविड टेस्ट कैम्प लगाया गया। उन्होंने कहा है कि किसी भी लक्षण वाले मरीज की टेस्टिंग नहीं छूटनी चाहिए। हाल ही में पार्टी ने वैश्य समाज के साथ मिलकर फ्री एंबुलेंस सेवा की शुरुआत की थी। इसके अलावा विधायक पंकज सिंह की पहल पर कार्यकर्ता जरूरतमंदों तक राशन और भोजन पहुंचा रहे हैं। हर जरूरतमंद की सहायता कर रहे हैं। नोएडा भाजपा कोरोना महामारी के इस बुरे हालात में लोगों की मदद के लिए सदैव तत्पर है।

250 लोगों का हुआ टेस्ट
भाजपा के नोएडा जिला मीडिया प्रभारी तन्मय शंकर ने बताया कि पार्टी कार्यकर्ता लोगों की मदद में जी-जान से जुटे हैं। इसी सिलसिले में आज गांव अगाहपुर सेक्टर 41, सेक्टर 82 के बारात घर, पर्थला ख़ंजरपुर, सेक्टर 34, नायबांस, निठारी, हरौला और छिजारसी में कोविड टेस्टिंग कैंप लगाकर लोगों की मुफ्त में जांच की गई। इन सभी टेस्टिंग केंद्रों पर एंटीजन और आरटीपीसीआर टेस्ट कराए गए। जिनका रिज़ल्ट पॉज़िटिव आया, उनको डॉक्टर की सलाह से वहीं पर कोविड किट भी प्रदान कराई गयी। जिन व्यक्तियों की RTPCR टेस्ट पॉज़िटिव आएगी, उन तक भी कोविड किट पहुंचायी जायगी। इन कैम्पों में कोविड प्रोटोकॉल का पूरी तरह से ध्यान रखा गया। यह टेस्टिंग कैम्प विधायक पंकज सिंह के सहयोग से लगाए गए। क़रीब 250 की संख्या में इन कैम्पों में टेस्ट हुए।

ऑक्सीजन सिलेंडर भी मिल रहे हैं
नोएडा महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने बताया कि भाजपा कार्यालय सेक्टर 35 पर ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था भी कर दी गई है। कोई भी जरूरतमंद यहां से ऑक्सीजन सिलेंडर ले सकता है। साथ ही सेक्टर 33 में उनकी सहायता से खाने के लिए रसोई चल रही है। महिला मोर्चा ने आज से खाना वितरण की व्यवस्था सभी मंडलों में कर दी है। यहीं से खाना पूरे जनपद में भेजा जाता है। इस मौके पर गिरजा सिंह, कल्लू सिंह, सूरज पाल, गोपाल गौर, गौतम शर्मा, मांगे राम, कैलाश चन्द्र गुप्ता, अनुज चौधरी, इन्द्रराज खटाना, नीरज चौधरी व पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं का सहयोग रहा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.