रकम दोगुना करने के नाम पर कई लोगों से ठगे करोड़ों रुपए, महिला समेत 4 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

नोएडा : रकम दोगुना करने के नाम पर कई लोगों से ठगे करोड़ों रुपए, महिला समेत 4 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

रकम दोगुना करने के नाम पर कई लोगों से ठगे करोड़ों रुपए, महिला समेत 4 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

Noida News : नोएडा में एक मामला सामने आया है। कई लोगों ने एक महिला समेत 4 लोगों के खिलाफ करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। लोगों का कहना है कि इन लोगों ने डेढ़ साल में उनके रुपए को दोगुना करने का लालच दिया और पैसे हड़प लिए। इस मामले में सभी पीड़ित लोगों ने सेक्टर-20 कोतवाली में लिखित शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला 
नोएडा सेक्टर-20 थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि शकील सैफी ने सेक्टर-20 कोतवाली में मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया कि सेक्टर-10 में सुदेश कुमार, धर्मपाल, सुनीता और अशोक ने एक कंपनी का दफ्तर खोल रखा है। यह लोग हमसे दावा करते हैं कि वह गाजियाबाद में स्थित एक कंपनी में उनके रुपए को लगाएंगे और डेढ़ साल में दोगुना करके देंगे। इस तरीके से उन्होंने इन चारों लोगों को लाखों रुपए दे दिए, लेकिन अब यह लोग दोगुना क्या, मूल पैसा भी नहीं दे रहे हैं। पीड़ित ने इस मामले में पुलिस को लिखित शिकायत दी है। जिसके आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

कई लोगों से ठगे करोड़ों रुपए
थाना प्रभारी ने बताया कि इसी तरीके से मनोज यादव नामक व्यक्ति ने इन चारों लोगों पर 12 लाख रुपए हड़पने का आरोप लगाया है। इसके अलावा ब्रह्मपाल ने 20 लाख रुपए और एक अन्य आरोपी ने 42 लाख रुपए हड़पने का आरोप लगाया है। इन सभी ने सेक्टर-20 कोतवाली में इन 4 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर छानबीन कर रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.