भाजपा अध्यक्ष मनोज गुप्ता को बधाई देने वालों का तांता, कहा- पार्टी को करेंगे और मजबूत

Noida News : भाजपा अध्यक्ष मनोज गुप्ता को बधाई देने वालों का तांता, कहा- पार्टी को करेंगे और मजबूत

भाजपा अध्यक्ष मनोज गुप्ता को बधाई देने वालों का तांता, कहा- पार्टी को करेंगे और मजबूत

Tricity Today | भाजपा अध्यक्ष मनोज गुप्ता को बधाई देने वालों का तांता

Noida News : उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने नए जिलाध्यक्षों की सूची जारी कर दी है। बीजेपी ने पार्टी संगठन के लिहाज से क्षेत्रवार 98 जिलाध्यक्ष बनाए हैं। आगामी चुनावों को देखते हुए बीजेपी की नई टीम को काफी अहम माना जा रहा है। इस सूची में अधिकतर नाम नए हैं, लेकिन नोएडा से जिलाध्यक्ष मनोज गुप्ता को एक बार फिर कमान सौंपी गई है। घोषणा के बाद भाजपा कार्यकर्ता मनोज गुप्ता के आवास पर जाकर बधाई दे रहे हैं। मनोज गुप्ता ने सभी कार्यकर्ताओं को 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जिताने के लिए कमर को कहा।

संगठन को और मजबूत किया जाएगा : अध्यक्ष
नोएडा महानगर के अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने बताया कि भाजपा कर्मठ और निष्ठावान कार्यकर्ताओं को सम्मान देने का काम करती है। संगठन सर्वोपरि है और संगठन के कामकाज को निर्बाध गति से आगे बढ़ाने का काम किया जाएगा। जिले में संगठन को और मजबूत किया जाएगा। मोदी और योगी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने के लिए संगठन काम करेगा। आगामी लोकसभा चुनाव-2024 में बड़ी जीत के साथ भारतीय जनता पार्टी अपने पुराने रिकार्ड को और बेहतर बनाएगी।

इन्होंने ने भी दी बधाई
मनोज गुप्ता के आवास पर महामंत्री उमेश त्यागी, गणेश जाटव, उपाध्यक्ष मनीष शर्मा, महेश अवाना, मीडिया प्रभारी तन्मय शंकर, कोषाध्यक्ष विनोद शर्मा, मंत्री प्रमोद बहल, रवि यादव, हर्ष चतुर्वेदी, उमेश यादव, पंकज झा, पारसंजित मैत्रा, लोकेश यादव, अर्पित गोयल, अनुज शर्मा, सत्य नारायण महावर, योगेन्द्र चौधरी, लोकेश कश्यप, मलिकेशर झा, मनोज शर्मा, एसपी चमोली आदि पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.