भगवान कृष्णा की छठी पर मंदिर में बांटे कढ़ी चावल 

नोएडा : भगवान कृष्णा की छठी पर मंदिर में बांटे कढ़ी चावल 

भगवान कृष्णा की छठी पर मंदिर में बांटे कढ़ी चावल 

Tricity Today | मंदिर में भगवान कृष्णा की छठी धूमधाम से मनाई गई

नोएडा के सेक्टर-82 पॉकेट 7 में स्थित मंदिर में भगवान कृष्णा की छठी धूमधाम से मनाई गई। भगवान कृष्णा की छठी पर मंदिर परिसर द्वारा कढ़ी चावल का प्रसाद तैयार किया गया। मंदिर के पंडित विनोद मिश्र द्वारा विधि विधान से भगवान कन्हैया की पूजा कराई गई। भगवान को भोग अर्पित किया, इस दौरान मंदिर परिसर में मौजूद भक्तजनों ने भगवान कृष्णा के भजन गाकर वातावरण को कृष्णामय कर दिया। कृष्णा के छठीं के उत्सव में भक्तों को कढ़ी चावल का प्रसाद ग्रहण करने को दिया गया। 

इस अवसर पर आयोजन समिति के प्रवक्ता राघवेंद्र दुबे ने कहा कि भगवान कृष्ण के जीवन से हम सभी को प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। गीता में लिखा गया है कि उपदेश मानव मात्र के कल्याण के लिए संजीवनी की तरह है। हमें क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए। इसका ज्ञान गीता में मिल जाता है। भगवद भक्ति और धर्मिक आयोजन से हमारे मन के विकारों का शमन होता है।

इस अवसर पर देवेंद्र गुप्ता, रवि राघव, सुशील पाल, संजय शुक्ला, रमेश चंद शर्मा, गोरेलाल, उत्तम चंद्रा, संजय पांडे और शिवव्रत तिवारी आदि लोग मौजूद रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.