नाबालिग के साथ रेप करने वाला डांस टीचर गिरफ्तार, कई बार बना चुका था मासूम को हवस का शिकार

Noida News : नाबालिग के साथ रेप करने वाला डांस टीचर गिरफ्तार, कई बार बना चुका था मासूम को हवस का शिकार

नाबालिग के साथ रेप करने वाला डांस टीचर गिरफ्तार, कई बार बना चुका था मासूम को हवस का शिकार

Tricity Today | पुलिस की हिरासत में गिरफ्तार आरोपी

Noida News : शहर में पोक्सो एक्ट के तहत कई मामले सामने आते है। नोएडा पुलिस संज्ञान में आकर आवश्यक कार्रवाई की कर रही है। वहीं एक मामले में फेज- 2 पुलिस ने एक डांस टीचर को किशोरी से रेप और प्रताड़ित करने के जुर्म में गिरफ्तार किया है।

क्या है पूरा मामला 
मिली जानकारी के मुताबिक किशोरी ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी अपने पिता को दी थी। उसने बताया की उसके डांस टीचर ने उसे डांस सिखाने के बहाने अपने घर बुलाया और घर में उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई है। इसकी जानकारी मिलते ही पिता ने नजदीकी पुलिस को आरोपी के खिलाफ शिकायत दी। पुलिस ने पिता की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी। 

फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार 
शिकायत दर्ज होने के बारे में जानते ही आरोपी फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान नयागांव निवासी आशीष कुमार के रूप में हुई है। वहीं पुलिस पूछताछ में यह सामने आया कि आरोपी पहले भी किशोरी को धमकी देकर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बना चुका है वहीं विरोध करने पर उसकी तस्वीरों को वायरल करने की धमकी देता था।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.