डीसीपी वृंदा शुक्ला की वापसी हुई, मीनाक्षी कात्यायन और वर्णिका सिंह की नई जिम्मेदारी

गौतमबुद्ध नगर पुलिस की त्रिमूर्ति : डीसीपी वृंदा शुक्ला की वापसी हुई, मीनाक्षी कात्यायन और वर्णिका सिंह की नई जिम्मेदारी

डीसीपी वृंदा शुक्ला की वापसी हुई, मीनाक्षी कात्यायन और वर्णिका सिंह की नई जिम्मेदारी

Google Image | डीसीपी वृंदा शुक्ला & मीनाक्षी कात्यायन

Noida News : गौतमबुद्ध नगर पुलिस में शनिवार की देर रात बड़े बदलाव हुए हैं। इस सिलसिले में महिला अफसरों की त्रिमूर्ति को नई जिम्मेदारियां मिली है। डीसीपी वृंदा शुक्ला की वापसी हो गई है। वह लंबे अवकाश के बाद लौट आई हैं। उन्हें एक बार फिर पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने महिला एवं बाल सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी है। डॉ.मीनाक्षी कात्यायन को डीसीपी क्राइम बनाया गया है। वर्णिका सिंह को महिला सुरक्षा और साइबर सिक्योरिटी में एसीपी नियुक्त किया गया है।

वापस लौटीं वृंदा शुक्ला
वृंदा शुक्ला गौतम बुध नगर पुलिस कमिश्नरेट बनने के साथ ही जिले में तैनात की गई थीं। उन्हें महिला एवं बाल सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई थी। शुक्ला ने शानदार ढंग से काम किया। वह करीब 6 महीनों से लंबे अवकाश पर थे। अब उन्होंने वापस कार्यभार ग्रहण किया है। वृंदा उत्तर प्रदेश कैडर में वर्ष 2014 बैच के आईपीएस अफसर हैं। मूल रूप से हरियाणा के पंचकुला की रहने वाली हैं। वृंदा के पति अंकुर अग्रवाल भी गौतमबुद्ध नगर में बतौर एडिशनल डीसीपी काम कर चुके हैं।

मीनाक्षी कात्यायन बनीं डीसीपी क्राइम
डॉ.मीनाक्षी कात्यायन मूल रूप से झारखंड की रहने वाली हैं और उत्तर प्रदेश कैडर में वर्ष 2014 बैच के आईपीएस अफसर हैं। उनके पति दिल्ली एम्स में कार्यरत हैं। मीनाक्षी भी खुद एमबीबीएस डॉक्टर हैं। 14 जनवरी 2020 को गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट की स्थापना की गई थी। मीनाक्षी कात्यायन उसी दिन से यहां पोस्टेड हैं। मीनाक्षी ग्रेटर नोएडा की डीसीपी रह चुकी हैं। वृंदा शुक्ला की अनुपस्थिति में उनके पास महिला एवं बाल सुरक्षा की जिम्मेदारी दी थी। अब उन्हें डीसीपी क्राइम बनाया गया है।

वर्णिका सिंह सायबर क्राइम में एसीपी
उत्तर प्रदेश प्रादेशिक पुलिस सेवा में 2018 बैच की डीएसपी वर्णिका सिंह को साइबर सिक्योरिटी और महिला एवं बाल सुरक्षा में सहायक पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है। वर्णिका सिंह 2 नवंबर 2022 को राज्य सरकार ने स्थानांतरित करके गौतमबुद्ध नगर भेजी हैं।
 

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.