DDRWA ने पंकज सिंह को सौंपा 9 मांगों का पत्र, शहर को लेकर जताई चिंता

Noida News : DDRWA ने पंकज सिंह को सौंपा 9 मांगों का पत्र, शहर को लेकर जताई चिंता

DDRWA ने पंकज सिंह को सौंपा 9 मांगों का पत्र, शहर को लेकर जताई चिंता

Tricity Today | DDRWA ने पंकज सिंह को सौंपा 9 मांगों का पत्र

Noida News : नोएडा एक उभरता हुआ शहर है, जिसे बने हुए तो 32 साल हो गये है, लेकिन आज भी यहा आम आदमी अपनी मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहा है। नोएडा सेक्टर-51 की डीडीआरडब्ल्यूए फेडरेशन ने शहर की प्रमुख समस्याओं को विधायक पंकज सिंह के सामने रखते हुए ज्ञापन दिया है। फेडरेशन के उपाध्यक्ष संजीव सिंह के अनुसार शहर में आज भी उस स्तर का डेवलपमेंट नहीं हुआ, जैसा  बाकी शहरों में है। डीडीआरडब्ल्यूए ने विधायक पंकज सिंह से मुलाकात करके शहर की समस्याए बताई। साथ ही जल्द से जल्द इनका निस्तारण और नोएडा प्राधिकरण को मदद करने के लिए अनुरोध किया।

लीज होल्ड भूमि का फ्री होल्ड में रूपांतरण
डीडीआरडब्लूए फेडरेशन के उपाध्यक्ष संजीव कुमार बताते है हमने विधायक को अवगत करवाया है कि नोएडा शहर के लिए फ्री होल्ड का मुद्दा समय-समय पर हमारी संस्था द्वारा उठाया जाता रहा है। इसका निस्तारण जल्द से जल्द करवाया जाना चाहिए। 

शहर में सिविक बायलॉज इंप्लीमेंटेशन की मांग
नोएडा में 70% बसावट हो गई है, जिसमे घर भी बन गए है और इंडस्ट्रीज भी चल रही है। इस शहर क कोई बाई लॉ नहीं है। रेहड़ी, पटरी, दुकानें और शोरूम सब साथ चल रहे है। प्राधिकरण जब अतिक्रमण हटाता है तो सब फेंक देता है। इस पर नियम बनने चाहिए। सिविक बायलॉज इंप्लीमेंटेशन बनाने के लिए 2,000 में मांग उठाई थी, लेकिन आस तक पास नहीं हुई है।

पानी की समस्या
नोएडा में हमें साफ पानी नहीं मिलता है। हमें साफ पीने योग्य पानी सप्लाई करवाया जाए। बेकार पानी से हमारा जीवन खतरे में पड़ रहा है। इसके अलावा जल संचयन का महत्व सभी को समझाया जाए और इसे जरूरी घोषित किया जाए। पानी बहुत तेजी से खत्म हो रहा है। अगर हम इसी तरीके से पानी का इस्तेमाल करते रहेंगे तो आने वाली पीढ़ियों के लिए पानी नहीं बचेगा। 

ओवरहेड लाइनों को भूमिगत लाइनों में परिवर्तित किया जाना चाहिए
 जितनी भी ओवरहेड लाइट है, उनको अंडरग्राउंड डाला जाए। जैसा कि हम सभी जानते हैं कि गौतमबुद्ध नगर सबसे ज्यादा बिजली इस्तेमाल करने वाला जिला है और यहां से करोड़ों रुपए की बिजली का उपभोग होता है, ये एक इंडस्ट्रियल एरिया है और यह नो पॉवर कट जोन में आता है। इसके बावजूद यहां बहुत पावर कट होता है। हल्की-सी हवा चलने पर हल्की-सी बरसात होने पर यहां पावर सप्लाई गड़बड़ा जाती है और इसी वजह से यह जो तार लगे हुए हैं, इन शॉर्ट सर्किट हो जाता है। 

घट रहा है आरडब्लूए का मान
नोएडा प्राधिकरण द्वारा आरडब्ल्यूए को एनओसी या प्रमाण पत्र जारी किया जाए। सेक्टर में मकानों की खरीद-बिक्री के लिए भी आरडब्ल्यूए को मान्यता नहीं दी जा रही है। जिससे आरडब्ल्यूए का मान घट रहा है।

आवारा जानवर भी बड़ी समस्या
नोएडा शहर में आवारा जानवरों की समस्या काफी ज्यादा है। आवारा जानवरों की वजह से काफी लोगों की मौत भी हो चुकी है। नोएडा प्राधिकरण को आवारा जानवरों को रोकने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाने होंगे। इनके लिए ठीक तरीके से प्रबंध करना होगा। 

सड़कों पर गड्ढों की संख्या काफी ज्यादा
नोएडा शहर की सड़कों पर गड्ढों की संख्या काफी ज्यादा है। सीवर विभाग और बिजली विभाग ने सड़कों पर गड्ढे तो कर दिया, लेकिन उनको वापस नहीं भरा। नोएडा प्राधिकरण को इस पर भी ध्यान देना चाहिए और तत्काल सभी गड्ढों को भरना चाहिए

पारेषण और मेट्रो फुटओवर प्रिज पिलर हटाने की मांग
सेक्टर वासियों ने सभी पारेषण लाइनों को ओवरहेड लाइनों से भूमिगत लाइनों में परिवर्तित करवाने के लिए पंकज सिंह को पत्र दिया है। इसके अलावा सेक्टर-52 मेट्रो स्टेशन से DMRC फुटओवर प्रिज पिलर को हटवाने की भी मांग की है।

पंकज सिंह ने इन लोगों से की मुलाकात
इस दौरान डीडीआरडब्ल्यूए के अध्यक्ष सीनियर वाइस प्रेसिडेंट संजीव कुमार, कोषाध्यक्ष विजय कुमार राणा, एडवाइजर राजीव कुमार, वाइस प्रेसिडेंट अनिल खन्ना, अनिल सिंह, प्रमोद वर्मा, सेक्रेटरी लक्ष्मी नारायण, ज्वाइंट सेक्रेट्री संजय मावी और पुनीत शुक्ला, एग्जीक्यूटिव मेंबर दिनेश कृष्णन, सुभाष चौहान, लीगल एडवाइजर आरसी गुप्ता, इंटरनल ऑडिटर सुनील वाधवा, सेक्टर-46 अध्यक्ष सतीश अवाना और महासचिव सुमेर सिंह आदि मौजूद रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.