मेट्रो स्टेशन के पास पेड़ से लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

नोएडा : मेट्रो स्टेशन के पास पेड़ से लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

मेट्रो स्टेशन के पास पेड़ से लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Google Image | Symbolic Photo

Noida News : विशेष निर्यात जोन मेट्रो स्टेशन के पास एक 22 वर्षीय युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला है। इस मामले को पुलिस आत्महत्या बता रही है, लेकिन युवक के परिजनों ने इस घटना को हत्या बताया है। पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है।

 भंगेल गांव में रहता था 22 वर्षीय अंशुल
थाना फेस-2 के थानाध्यक्ष सुजीत उपाध्याय ने बताया कि बुधवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि विशेष निर्यात जोन मेट्रो स्टेशन के पास गंदे नाले की तरफ एक पेड़ से अज्ञात युवक का शव लटका हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब जांच की तो पता चला कि मृतक का नाम अंशुल उम्र (22 वर्ष) है। वह भंगेल गांव में किराए पर मकान लेकर रहता है। 

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
उन्होंने बताया कि मृतक मूल रूप से जनपद मैनपुरी का रहने वाला है। प्रथम जांच में ऐसा प्रतीत हो रहा है कि उसने आत्महत्या किया है। वहीं, मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। 

दूसरे स्थान पर 40 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला
थाना प्रभारी ने बताया कि गेझा गांव के पास बुधवार की सुबह रामा हलधर नामक 40 वर्षीय व्यक्ति का शव पुलिस को मिला है। मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया है कि वह शराब पीने का आदी थे। पुलिस को शक है कि शराब के सेवन के चलते उनकी मौत हुई है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.