अपना घर आश्रय में रहने वाली 2 महिलाओं की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Noida News : अपना घर आश्रय में रहने वाली 2 महिलाओं की मौत, जांच में जुटी पुलिस

अपना घर आश्रय में रहने वाली 2 महिलाओं की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Google Image | Symbolic Image

Noida News : सेक्टर-24 थाना क्षेत्र के सेक्टर-34 स्थित अपना घर आश्रम में रहने वाली 2 महिलाओ की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है। 

क्या है पूरा मामला 
मिली जानकारी के मुताबिक सेक्टर-34 स्थित अपना घर आश्रम में थाना फेस-1 पुलिस ने जयंती (80 वर्ष) को रहने के लिए भेजा था। बीती रात को  उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल की स्टोरी इंचार्ज नेहा ने नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। उन्होंने बताया कि उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि थाना फेस-1 पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं थाना जारचा पुलिस द्वारा नीतू (30 वर्ष) को सेक्टर '34 स्थित अपना घर आश्रम में भर्ती करवाया गया था। उनकी भी कल संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई है। थाना जारचा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

जिलाधिकारी ने दिए जांच के आदेश 
बताया जा रहा है कि इससे पूर्व भी अपना घर आश्रम में रहने वाली कई महिलाओं की संदिग्ध अवस्था में मौत हो चुकी है। पिछले साल हुई कई मौत के मामले में तत्कालीन जिलाधिकारी ने जांच के भी आदेश दिए थे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.