दिल्ली के सांसद ने रखा प्रस्ताव, DMRC ने दिया ये जवाब 

रक्षाबंधन और जन्माष्टमी पर दिल्ली मेट्रो दे महिलाओं को Free यात्रा : दिल्ली के सांसद ने रखा प्रस्ताव, DMRC ने दिया ये जवाब 

दिल्ली के सांसद ने रखा प्रस्ताव, DMRC ने दिया ये जवाब 

Google Image | Symbolic Image

Noida News : रक्षाबंधन के मद्देनजर पश्चिमी दिल्ली के सांसद प्रवेश वर्मा ने दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (Delhi Metro Rail Corporation) को एक पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने और देर रात 1:00 बजे तक मेट्रो चलाए जाने का आग्रह किया है।

सांसद ने डीएमआरसी को दिया प्रस्ताव 
सांसद प्रवेश वर्मा ने कहा कि रक्षाबंधन के दिन काफी संख्या में महिलाएं अपने भाइयों को राखी बांधने के लिए निकलती हैं, ऐसे में मेट्रो में अगर उन्हें मुफ्त यात्रा सुविधा मिलती है, तो वह समय पर पहुंचकर अपने भाइयों को राखी बांध सकेंगी। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन की तरह ही जन्माष्टमी पर भी महिलाओं को मेट्रो में नि:शुल्क यात्रा की सुविधा मिलनी चाहिए। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और रात 12 बजे भगवान के जन्म के बाद ही अपने व्रत तोड़ती हैं।

डीएमआरसी पर फैसला 
जन्माष्टमी के बाद महिलाएं प्रसाद लेकर अपने घरों को लौटती हैं। जिस वक्त सार्वजनिक परिवहन के रूप में सीमित बस की सुविधा ही मिल पाती है। ऐसे में उन्होंने डीएमआरसी से जन्माष्टमी की रात 1 बजे तक मेट्रो परिचालन की मांग की है। सांसद ने अपने दोनों प्रस्ताव से संबंधित पत्र को डीएमआरसी को भेजा है। इस पर डीएमआरसी को विचार करना है। संसद के इस प्रस्ताव पर डीएमआरसी ने बताया कि आज तक किसी भी प्रकार की ऐसी छूट या रियायत की सुविधा मेट्रो में उपलब्ध नहीं कराई गई है। डीएमआरसी हमेशा अपने यात्रियों को स्वस्थ और सुरक्षित यात्रा देने में विश्वास रखती है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.