नोएडा के भाजपा अध्यक्ष ने कहा- सांसद के खिलाफ चल रही साजिश, मामले की सीबीआई जांच हो

Shrikant Tyagi Issue : नोएडा के भाजपा अध्यक्ष ने कहा- सांसद के खिलाफ चल रही साजिश, मामले की सीबीआई जांच हो

नोएडा के भाजपा अध्यक्ष ने कहा- सांसद के खिलाफ चल रही साजिश, मामले की सीबीआई जांच हो

Tricity Today | मनोज गुप्ता और डॉ.महेश शर्मा

Shrikant Tyagi Issue : श्रीकांत त्यागी प्रकरण को लेकर अब नोएडा भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janata Party) के अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) को एक पत्र लिखा है। जिसमें मनोज गुप्ता ने लिखा है कि गौतमबुद्ध नगर के सांसद डॉ.महेश शर्मा (Dr Mahesh Sharma MP) के खिलाफ साजिश की जा रही है। लिहाजा, इस पूरे प्रकरण की जांच सीबीआई से करवाई जाए। मनोज गुप्ता ने पूरे मामले से सांसद को अनभिज्ञ करार दिया है। साथ ही उन्होंने कहा है कि सांसद अपनी सामाजिक जिम्मेदारी का निर्वाह करने के लिए दो बार ग्रैंड ओमेक्स हाउसिंग सोसायटी गए थे। दरअसल, दो-तीन दिन पहले श्रीकांत त्यागी की पत्नी अनु त्यागी ने अपनी और परिवार की जान को सांसद से खतरा बताते हुए एक वीडियो जारी किया। इस वीडियो पर मनोज गुप्ता ने कहा है, "यह सांसद की छवि खराब करने की कोशिश है। सांसद का अपराधियों और असामाजिक तत्वों से किसी भी तरह का रिश्ता नहीं है।"

महेश शर्मा का अपराधियों से कोई सरोकार नहीं
नोएडा भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने अपनी चिट्ठी में लिखा है, "श्रीकांत त्यागी की पत्नी अनु त्यागी ने एक वीडियो जारी किया है। जिसमें वह सांसद से जान का खतरा बता रही हैं। यह पूरी तरह गलत है। गौतमबुद्ध नगर के सांसद डॉ.महेश शर्मा का अपराधियों से और असामाजिक तत्वों से कोई सरोकार नहीं है। जब से डॉक्टर महेश शर्मा गौतमबुद्ध नगर के सांसद बने हैं, तब से जिले में उद्योग फल-फूल रहे हैं। उद्योगपति सुरक्षित हैं। यह सबकुछ सांसद की छवि खराब करने के लिए किया जा रहा है। ग्रैंड ओमेक्स हाउसिंग सोसायटी में एक महिला के साथ हुए अन्याय की जानकारी मिलने पर सांसद गए थे। उन्होंने अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह किया था। महेश शर्मा ने पुलिस या प्रशासन पर कार्रवाई करने के लिए किसी तरह का दबाव नहीं बनाया।

श्रीकांत पर गैंगस्टर और पत्नी-मामी के उत्पीड़न से सरोकार नहीं
मनोज गुप्ता ने अपनी चिट्ठी में लिखा है, "श्रीकांत त्यागी के खिलाफ गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने कार्रवाई की है। इसमें सांसद का कोई हस्तक्षेप नहीं है। सांसद के दबाव में पुलिस ने कार्रवाई नहीं की है। श्रीकांत त्यागी पर गैंगस्टर लगाने से सांसद का कोई लेना-देना नहीं है। पुलिस अपनी जांच आउट मुकदमा दर्ज करने से लेकर कार्रवाई करने तक के लिए स्वतंत्र है। बार-बार यह कहा जा रहा है कि सांसद के दबाव में श्रीकांत त्यागी की पत्नी अनु और मामी पिंगला त्यागी पर अत्याचार करवाया गया है। यह निराधार है। सांसद ने ऐसा करने के लिए कभी कुछ नहीं कहा है। सांसद एक महिला के सम्मान की रक्षा करने के लिए हाउसिंग सोसाइटी में गए थे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.