पर्थला ब्रिज पर शव रखकर प्रदर्शन, ट्रैफिक जाम में फंसे रहे लोग

Noida News : पर्थला ब्रिज पर शव रखकर प्रदर्शन, ट्रैफिक जाम में फंसे रहे लोग

पर्थला ब्रिज पर शव रखकर प्रदर्शन, ट्रैफिक जाम में फंसे रहे लोग

Tricity Today | प्रदर्शन

Noida News : नोएडा से इस समय बड़ी खबर सामने आ रही है। नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट को जोड़ने वाले पर्थला ब्रिज पर करीब आधे घंटे तक शव रख कर प्रदर्शन किया गया है। इस प्रदर्शन के कारण लंबा जाम लग गया। इससे वाहन चालकों को परेशानी परेशानी झेलनी पड़ी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद मृतक के परिवार वालों को समझा कर जाम खुलवाया। परिजनों का आरोप है कि पड़ोस के रहने वाले एक परिवार के कारण मौत हुई है। पुलिस ने परिजनों को कार्रवाई का भरोसा दिया है। क्या है मामला
जानकारी के मुताबिक, गांव पर्थला के रहने वाले एक परिवार का पड़ोस में रहने वाले सतीश यादव से काफी दिनों से विवाद चल रहा है। आरोप है कि सतीश यादव एक पांच मंजिला भवन का निर्माण करा रहा है, जिसके कारण राजाराम के मकान में दरार आ गई। इसे देखकर राजाराम कई दिनों से सदमें में थे। आखिर, शुक्रवार की सुबह हार्ट अटैक से उनकी मौत हो गई। परिजनों ने राजाराम की मौत के लिए सतीश यादव को जिम्मेदार मानते हुए कोतवाली 113 में मुकदमा दर्ज कराया है।

जांच में जुटी पुलिस
एडीसीपी शक्ति अवस्थी ने बताया कि पर्थला गोल चक्कर पर मृतक के परिजनों ने शव रख कर प्रदर्शन किया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाकर हटा दिया।सतीश यादव के बेटे हरीशचन्द्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। नोएडा से ग्रेटर नोएडा वेस्ट की ओर जाने वाले मार्ग पर यातायात सुचारू रूप से चल रहा है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.